मकर राशि वालों के लिए शुरुआत धमाकेदार होने वाली है क्योंकि राशि का स्वामी शनि अपनी ही राशि मकर में केंद्र के स्वामी बृहस्पति के साथ एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बना रहे हैं। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश कर सुख भाव में बैठना एक बुधादित्य योग बनाएगा। कार्यक्षेत्र वालों के लिए समय शुभ संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा। व्यापार वालों के लिए भी बहुत अच्छा समय रहेगा। व्यापार का विस्तार होगा। व्यापारिक साझेदारी भी हो सकती है। फाइनेंस वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा कह सकते हैं। प्रेमी जातकों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। जो जातक साथी की तलाश में हैं उनकी तलाश इस वर्ष समाप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी अच्छा समय दिखायी दे रहा है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा है। परिश्रम करने पर सफलता मिल सकती है।
फरवरी का महीना भी मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा इसके आसार नजर आ रहे हैं। क्योंकि राशि का स्वामी मकर में सुख के घर में लग्नेश के साथ 4 ग्रहों की युति बनाएंगे, जिसके चलते चतुर ग्रही राजयोग बनेगा। जो आपके वित्त व व्यापार के लिए उत्तम समय रहेगा। आपको धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। पूर्व में किए निवेश से लाभ मिल सकता है। व्यापार में आयी मंदी इस समय दूर होगी। प्रेमियों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। साथी का साथ मिलेगा। धन लाभ होने की भी पूरी संभावना दिखायी दे रही है। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा योग दिखायी दे रहा है। सफलता मिलने की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य के लिए भी समय ठीक रहेगा। सेहत को लेकर अधिक चिंता न करें।
मार्च का महीना मकर राशि वालों के लिए एक बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि राशि का स्वामी शनि पराक्रम भाव में स्थित है। पराक्रम में वृद्धि मन में एनर्जी उत्साह का योग है। मकर जातक आपको अपने कार्य क्षेत्र में निरंतर वृद्धि होता दिखायी देगा। व्यापार वालों के लिए समय प्रयास के बाद सफलता दिलाने वाला है। आपके मन में कर्मचारियों के प्रति दोष के कारण बिजनेस में उतार – चढ़ाव आ सकता है। जो जातक अपने सेहत को लेकर चिंतित हैं वे स्वास्थ्य को लेकर इस माह में अधिक परेशान न हों। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। आपको सफलता मिल सकती है। परंतु इसके लिए आपको परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। प्यार व परिवार के लिए समय सामान्य रहेगा। लेकिन आप अपने सूझबूझ से इसे बेहतर बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में पति – पत्नी के बीच में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
अप्रैल का महीना भी मकर राशि वालों के लिए अन्य दिनों के मुकाबले अच्छा दिखायी दे रहा है। क्योंकि राशि का स्वामी शनि धन के स्थान में धनेश व लग्नेश के साथ स्थित बैठा होगा। जिसका प्रभाव आपके वित्त व कार्यक्षेत्र लिए सकारात्मक रहने वाला है। ऐसे में धन पक्ष मजबूत होगा। साथ ही आपके कार्य व व्यापार के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। सूर्य गोचर करके मीन राशि में उच्च शुक्र के साथ सुख के स्थान में विराजमान होंगे। जो आपके लिए सुख संबंधी योग बनाएंगे। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी अनुकूल रहने वाला है। प्यार के लिए भी यह समय यादगार साबित हो सकता है। जो जातक साथी की तलाश में हैं उनके लिए भी समय सही है। धन का अच्छा योग है। लाभ हो सकता है। पूर्व में किए कुछ निवेश से आप धन अर्जित कर सकते हैं। विदेश जाने का प्रयास अगर कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना अधिक बन रही है।
मई का महीना भी मकर राशि वालों के लिए कुछ सौगात लेकर आने वाला है, क्योंकि राशि का स्वामी शनि लग्न में लग्नेश होकर स्थित हैं। ऐसे में नौकरी करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। करियर में ग्रोथ मिल सकता है। लेकिन व्यापार करने वालों के लिए समय थोड़ा उतार – चढ़ाव भरा रहेगा। इसका कारण है कि पत्रिका में इस समय शनि की दृष्टि आपके व्यापार घर व लाभ घर पर पड़ेगी। जिससे काम में सफलता मिलने में कुछ अधिक समय लग सकता है। परंतु कुछ राहत की भी बात है। सूर्य का राशि परिवर्तन कर मेष में आना सुख के घर में बैठना साथ ही सुख के घर में शुक्र बुध का संबंध केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएगा। सुख संबंधित चीजों को देने वाला होगा यानी की आपकी समस्याएं कम होंगी। स्वास्थ्य में उतार – चढ़ाव बना रहेगा। धन के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय कह सकते हैं। वैवाहिक जीवन वालों के लिए उतार – चढ़ाव का समय रहेगा, दोनों के बीच में छोटी – छोटी बातों पर मतभेद का योग बनाता दिख रहा है। मन में एक दूसरे के प्रति शंका करने से घर में अशांति बनी रह सकती है।
जून का महीना भी मकर राशि वालों के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते, क्योंकि इस महीने में शनि जो राशि का स्वामी है वे बारहवें घर में चंद्रमा के साथ एक विष बनाएंगे। इस समय क्योंकि शनि वक्री हैं और कार्य क्षेत्र को देख रहे हैं तो कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी समय संघर्ष वाला हो सकता है। कार्यों में असफलता से साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय को बहुत अच्छा नहीं कह सकते है। ऐसे में इस समय आपको धैर्य व सतर्कता से काम करना होगा। मकर जातकों के लिए समय बलेगा जब सूर्य राशि परिवर्तन कर वृष राशि में आएंगे और सुख के घर में बैठेंगे। जिससे सुख संबंधी योग बनेगा। लेकिन मन में आत्मबल व आत्मविश्वास की कमी भी रहेगी। क्योंकि सूर्य वहां पर राहु के साथ है राहु सूर्य का एक साथ आना ग्रहण योग बना देता है। विद्यार्थियों के लिए समय को बहुत अच्छा कह सकते हैं। शुक्र और मंगल का पंचम भाव, प्रेम के घर में एक बहुत अच्छा योग बन रहा है जो आपके प्रेमी व वैवाहिक जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री हो जाएंगे लेकिन वक्री बृहस्पति भी अच्छा फल देते हैं।
तीसरे तिमाही का पहला चरण भी मकर राशिफल के मुताबिक बहुत अच्छा जाने वाला है। राशि स्वामी शनि लाभेश होकर के लाभ स्थान में स्थित होंगे। सूर्य का भी राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में सुख के घर में आना कार्य क्षेत्र को देखना कार्य में उन्नति के साथ बड़े अधिकारियों से सराहना दिलाने वाला होगा। व्यापार करने वालों के लिए बहुत अच्छा समय है। आपको लाभ होगा। व्यापार को बढ़ाने की योजना पर काम कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का स्वामी बृहस्पति का 12 वें घर में जाना एक लांछन संबंधी योग बनाएगा। कार्यक्षेत्र वालों के लिए यह समय सतर्क रहने का होगा। किसी पर भी विश्वास करने का मतलब नुकसान उठाना है। शनि की वक्र दृष्टि भाग्य पर पड़ना आपके भाग्य के लिए सही नहीं है। भाग्य साथ नहीं देगा जिसके कारण मन अशांत भी रहेगा।
अगस्त माह, मकर राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि राशि का स्वामी शनि कर्मेश होकर के कर्म स्थान में स्थित कार्यक्षेत्र वालों के लिए सफलता, इंक्रीमेंट व प्रमोशन का योग का योग बनाएगा। व्यायार में भी विस्तार होगा। सूर्य का गोचर कर कर्क राशि में बुध के साथ सुख के घर में बैठना एक बुधादित्य योग बना रहा है। जो वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा समय लाएगा। धन के लिए भी अच्छा समय दिखायी दे रहा है। रूका धन मिलने की प्रबल संभावना है। विदेश जाने के लिए अगर प्रयास कर रहे हैं तो प्रयासों में सफलता का योग बनेगा।
सितंबर का महीना भी मकर राशि वालों के लिए अच्छा ही रहेगा क्योंकि सूर्य की राशि परिवर्तन कर सिंह राशि अपने ही घर में आ जाएगा। इसके साथ पराक्रम का स्वामी होकर लाभेश के साथ बैठना एक लाभ संबंधी योग आपके लिए बनाएगा। व्यापार करने वालों के लिए भी अच्छा समय बनाता दिखायी दे रहा है। क्योंकि सुख के घर में शुक्र और बुध का एक नीच भंग राजयोग व केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाना बहुत अच्छा समय को देने वाला योग है। प्यार के लिए अच्छा समय रहेगा। आपके संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जातकों के लिए समय बदलाव का होगा। परेशानियां कम होंगी। साथी के साथ विवाद खत्म हो सकता है। धन के लिए एक अच्छा समय कह सकते हैं परंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से उतार – चढ़ाव वाला ही समय रहेगा। सेहत को लेकर गंभीर रहें।
अक्टूबर का महीना भी इस राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि राशि का स्वामी शनि का भाग्य का स्वामी होना और सूर्य का भी गोचर करके कन्या राशि में मंगल के साथ बैठना लाभ संबंधी योग बनाएगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र वालों के लिए समय थोड़ा सा संघर्ष करने वाला रहेगा क्योंकि अक्टूबर में शनि और बृहस्पति एक साथ आ जाएंगे। शनि का कुंभ राशि से मार्गी होकर के मकर राशि में आना वैवाहिक जीवन में भी उतार – चढ़ाव व एक संघर्षमय स्थिति बना सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय को बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं। धन के लिए एक अच्छा योग बनता नजर आ रहा है।
नवंबर का समय मकर राशि वालों के व्यापार को पटरी पर लाने वाला रहेगा। क्योंकि राशि का स्वामी शनि व्यापार घर में बृहस्पति के साथ एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएंगे। जो व्यापार को विस्तार देने में सहयोग करेगा। सूर्य मंगल का राशि परिवर्तन कर तुला राशि में सुख के घर में आना कार्यक्षेत्र वालों के लिए थोड़ा अच्छा कह सकते हैं। इस समय आपको अपने परिश्रम से ही सफलता मिल सकती है। किसी भी तरह की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। अंतिम तिमाही का यह मध्य चरण आपके प्रेम पक्ष के लिए भी सही रहेगा। परंतु वैवाहिक जीवन व परिवार के लिए थोड़ा तनाव ला सकता है। धैर्य से काम लें।
वर्ष का अंतिम समय भी मकर जातकों के लिए अच्छा जाने वाला होगा परंतु व्यापार करने वालों के लिए यह समय थोड़ा सा उतार – चढ़ाव वाला ही बना रहेगा क्योंकि व्यापार के घर में बृहस्पति का अकेला बैठना घर को कमजोर बनाएगा। कार्यक्षेत्र वालों के लिए समय अच्छा कह सकते हैं क्योंकि सूर्य का राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में आना बुध के साथ एक आदित्य योग बना देगा। लाभ संबंधी योग, कार्यक्षेत्र में वृद्धि, इंक्रीमेंट व प्रमोशन का योग बनेगा। फाइनेंस के लिए भी इस समय को बहुत अच्छा कह सकते हैं। पूर्व निवेश से आपको काफी लाभ होगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है। साथी से साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन वालों के लिए थोड़ा उतार – चढ़ाव वाला हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी उत्तम समय रहेगा। कुल मिलाकर आपके लिए साल 2021 कई रंगों वाला होगा।
मकर राशिफल 2021 के अनुसार ज्योतिषीय उपाय :
मकर राशिफल 2021 की भविष्यवाणियों के अनुसार, किसी भी तरह के धार्मिक कार्यक्रमों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। इसके साथ ही आपके नवम भाव पर गुरु बृहस्पति की दृष्टि होने से, आपका मन आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। इसके कारण आप कई धर्म – कर्म और दान – पुण्य के कार्यों में, बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेते दिखाई देंगे। आने वाले इस नव वर्ष को और बेहतर बनाने के लिए, आपको निम्नलिखित उपाय करने की भी सलाह दी जाती है:
@ अपने घर में स्फटिक यंत्र की स्थापित करें और उसके सामने रोज़ाना घी का एक दीपक जलाएं।
@ बुधवार को चींटियों को आटा डालें, और प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती पाठ पढ़ें और अपने गले में श्री दुर्गा बीसा कवच पहनें।
@ लक्ष्मी माता की उपासना करें।सफेद वस्त्र दान करें।भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें , यह बहुत फ़ायदेमंद रहेगा।
@ हर शुक्रवार के दिन 10 वर्ष से कम आयु की छोटी कन्याओं को, सफेद मिठाई बाँटें और उनका आशीर्वाद लें।
To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :
ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार
समस्या के समाधान के लिए संपर्क करे: मो. 9438741641,9437793635 {Call / Whatsapp}