महालक्ष्मी कृपा प्राप्त करने के लिए गुप्त दान :
झाड़ू वैसे तो बहुत सामान्य वस्तु है, लेकिन शास्त्रों में इसका सीधा संबंध महालक्ष्मी की कृपा से बताया गया है। झाड़ू हमारे घर से गंदगी रूपी दरिद्रता को दूर करती है और साफ-सफाई के रूप में महालक्ष्मी की कृपा दिलवाती है। जिस घर साफ-सफाई होती है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर के आसपास किसी भी मंदिर में तीन झाड़ू रख आएं। यह पुराने समय से चली आ रही परंपरा है। पुराने समय में लोग अक्सर मंदिरों में झाड़ू दान किया करते थे।
– मंदिर में झाड़ू सुबह ब्रह्म मुहूर्त में रखना चाहिए।
– यह काम किसी विशेष दिन करना चाहिए। विशेष दिन जैसे कोई त्यौहार, ज्योतिष के शुभ योग या शुक्रवार को।
– इस काम को बिना किसी को बताए गुप्त रूप से करना चाहिए। शास्त्रों में गुप्त दान का विशेष महत्व बताया गया है।
– जिस दिन यह काम करना हो, उसके एक दिन पहले ही बाजार से 3 झाड़ू खरीदकर ले आना चाहिए।
जिस प्रकार देवी लक्ष्मी को आदर देते हैं उसी प्रकार झाड़ू को भी सम्मान दें। शास्त्रों में कहा गया है जिस घर में झाड़ू के अपमान होता है उस घर में सदैव आर्थिक हानि होती रहती है। झाडू घर में लक्ष्मी जी का सूचक है क्योंकि यह दरिद्रता को घर से बाहर निकालता है। इससे घर में सुख-समृद्धि व धन-दौलत आती है। आइए जानें कैसे-
1 नए घर में प्रवेश करने से पूर्व नया झाडू घर में लाना शुभ होता है और पुराना झाड़ू ले जाना अशुभ होता है।
2 झाडू के ऊपर पांव नहीं रखना चाहिए इससे लक्ष्मी का निरादर होता है।
3 घर का कोई छोटा बच्चा अचानक घर में झाडू लगाने लगे तो उसे घर में किसी अनचाहे मेहमान के आने का संकेत समझें।
4 सूर्यास्त के उपरांत घर में झाडू नहीं लगाना चहिए क्योंकि यह व्यक्ति के दुर्भाग्य को निमंत्रण देता है।
5 नाश्ता करने से पूर्व झाड़ू अवश्य लगाएं।
6 उलटा झाडू रखना अपशकुन माना जाता है।
7 अंधेरा होने के बाद घर में झाड़ू लगाने से लक्ष्मी नाराज होती है।
8 घर का कोई सदस्य बाहर जाए तो तुरंत झाड़ू लगाना अशुभ होता है।
9 झाड़ू को घर से बाहर या छत पर नहीं रखें क्योंकि ऐसा करने से घर में चोरी होने का भय होता है।
10 झाड़ू प्रत्यक्ष रूप में न रखें बल्कि अप्रत्यक्ष रूप में छिपा कर रखें। जिससे किसी को नजर न आए।
11 गाय या अन्य किसी भी जानवर को झाड़ू से मार कर घर से न भगाएं इससे महालक्ष्मी आपके घर से रूशष्ट होकर चली जाती है।
12 घर का कोई सदस्य घर से निकले तो तुरंत ही झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ता है।
To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :
ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार
हर समस्या का स्थायी और 100% समाधान के लिए संपर्क करे :मो. 9438741641 {Call / Whatsapp}
जय माँ कामाख्या