यदि आपके शरीर पर यहां पर है तिल तो, समझिए दुनिया में है आप सबसे अनोखी –
यदि आपके शरीर पर यहां पर है तिल तो, समझिए दुनिया में है आप सबसे अनोखी –
February 24, 2022
शकुन शास्त्र के 12 सूत्र :
शकुन शास्त्र के 12 सूत्र :
February 24, 2022
ये 10 चीजें भूलकर भी न करें दान, हो जाएंगे कंगाल :
ये 10 चीजें भूलकर भी न करें दान, हो जाएंगे कंगाल :
 
जरूरतमंद एवं ब्राम्हणों को दान देना शास्त्रों में शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति् को पुण्य मिलता है। साथ ही उसके जीवन में तरक्की होती है, लेकिन दान में दी गई कुछ वस्तुएं अशुभ मानी जाती है। इनके दान से व्यक्ति गरीब बन सकता है।
 
1.कई लोग घर में बचा हुआ बासी खाना लोगों को दे देते हैं, लेकिन आपकी यही आदत आपको भारी पड़ सकती है। किसी को दान में दिया गया बासी खाना घर में बीमारियां लाता है। इससे परिवार वालों को कोर्ट—कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते है। इससे धन की भी हानि हो सकती है।
2.अपने पुराने कपड़े कभी किसी ब्राम्हण को नहीं देने चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंदों को दिए जाने वाले पुराने कपड़े मदद के लिए दे सकते हैं, लेकिन दान के लिए नहीं। ऐसा करने से लक्ष्मी जी घर से चली जाती हैं। अनावश्यक धन खर्च होता है।
3.कभी भी किसी को स्टील के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। इससे घर की सुख—शांति भंग होती है। परिवार में कलह की स्थिति पैदा होती है। लोग हमेशा तनाव में रहते हैं।
4.झाडू को मां लक्ष्मी के आने का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर में झाडू हमेशा सही से रखी जाती है। किसी व्यक्ति् को दान में झाडू देना अशुभ माना जाता है। इससे लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं और काफी धन खर्च होता है। इससे नौकरी एवं व्यापार में भी नुकसान होता है।
5.कभी भी किसी को प्लास्टिक की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। इससे घर की तरक्की प्रभावित होती है। घर में धन की कमी हो जाती है। पैसों की बचत नहीं हो पाती है।
6.वैसे तो शनि ग्रह की शांति के लिए तेल का दान अच्छा माना जाता है, लेकिन खराब या उपयोग किए गए तेल के दान से घर पर मुसीबत आ सकती है। परिवार में शोक या दुर्घटना घट सकती है।
7.किसी को पेन, पेंसिल, चाकू आदि नुकीली वस्तुएं कभी दान में नहीं देनी चाहिए। इससे परिवार में कलह होती है। इससे संबंध भी टूट सकते हैं।
8.दूसरों को फटी—पुरानी कॉपी—किताबों का दान व्यक्ति की बुद्धि को प्रभावित कर सकता है। इससे व्यक्ति की सोचने—समझने की ताकत खत्म होने लगेगी। इससे वो गलत निर्णय ले सकता है। जिसका खामियाजा उसे जीवनभर भुगतना पड़ सकता है।
9.दान में किसी को कभी टूटी चीज नहीं देनी चाहिए। इससे सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। लोगों के काम बिगड़ने लगते हैं। उन्हें समाज में भी अपमानित होना पड़ सकता है।
10.दान में कभी भी झूठा भोजन एवं गंदे वस्त्र नहीं देने चाहिए। इससे घर में कंगाली आती है। बचत की हुई धनराशि भी खत्म होने लगती है।
 
 

To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :

ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार

हर समस्या का स्थायी और 100% समाधान के लिए संपर्क करे :मो. 9438741641 {Call / Whatsapp}

जय माँ कामाख्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *