आज का राशिफल, मंगलबार, मार्च 08, 2022
दैनिक राशिफल मेष के लिए : उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत अच्छा है। परिवार में कोई बड़ा उत्सव हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपको मंहगे गिफ्ट मिल सकते हैं। आज घर पर वेबसीरीज या मूवी का आनन्द लेंगे।
दैनिक राशिफल वृषभ के लिए : ऑफिस के कार्यों में आप मन लगाकर काम करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। बिजनेस को प्रमोट करने के लिये दिन जबरदस्त है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ होगा।
दैनिक राशिफल मिथुन के लिए : अचानक कोई चलता हुआ कार्य रुक सकता है। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। दूर की यात्राओं के लिये दिन अच्छा नहीं है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बदलते मौसम को लेकर सिरदर्द और बुखार की समस्या होगी। शॉपिंग के दौरान मूल्य का ध्यान अवश्य रखें।
दैनिक राशिफल कर्क के लिए : मित्र के व्यवहार से आप आनन्दित रहेंगे। मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेंगे। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय-व्यय में सन्तुलन बनाकर रखें।
दैनिक राशिफल सिंह के लिए : अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। जीवनसाथी की सलाह से काम करना हितकर होगा। कृषि कार्यों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। भविष्य को लेकर कोई सार्थक निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।
दैनिक राशिफल कन्या के लिए : परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है। नये प्रोजेक्ट्स में काम करने का विचार बनायेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान दें। गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं। पढ़ाई में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं।
दैनिक राशिफल तुला के लिए : बुद्धिमान लोगों का परामर्श लेना हितकर होगा। दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। अपने शेड्यूल में छेड़छाड़ न करें। भरोसेमंद व्यक्तियों का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
दैनिक राशिफल वृश्चिक के लिए : विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। कई दिनों से जो काम रुका हुआ था वो आज बन सकता है। व्यापार में पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय को लेकर जो प्लानिंग आप कर रहे हैं उसे साकार करने के लिये समय उत्तम है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
दैनिक राशिफल धनु के लिए : अपने मनपसन्द कार्यों में आप रुचि लेंगे। यदि आप किसी जॉब के लिये इंटरव्यू दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रियजनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।
दैनिक राशिफल मकर के लिए : आपको अकेले काम करना पड़ सकता है। आज आप मनोरञ्जन का आनन्द लेंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। बिजनेस को लेकर बड़ी मीटिंग कर सकते हैं। सन्तान की योग्यता की प्रशंसा करें। आपको कुछ अच्छा करने का मौका मिलेगा।
दैनिक राशिफल कुम्भ के लिए : नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में लाभ होगा। घर में सम्बन्धियों का आना-जाना लगा रहेगा। दोपहर के बाद आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
दैनिक राशिफल मीन के लिए : दिन की शुरुआत नकारात्मक रहेगी। सिरदर्द और थकान के कारण काम में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में जोखिम भरे कार्य न करें। दोपहर के बाद थोड़ा हल्का महसूस करेंगे। खर्चों में सन्तुलन बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जॉब में सहयोगियों को नाराज न करें।
To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :
ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार
हर समस्या का स्थायी और 100% समाधान के लिए संपर्क करे :मो. 9438741641 {Call / Whatsapp}
जय माँ कामाख्या