चिंचीपिशाचनी भबिष्य दर्शन साधना :
चिंचीपिशाचनी भबिष्य दर्शन साधना :
March 16, 2022
त्रिनेत्र जागरण काल ज्ञान साधना :
त्रिनेत्र जागरण काल ज्ञान साधना :
March 17, 2022
आज का रशिफल गुरु, मार्च 17, 2022 :
आज का रशिफल गुरु, मार्च 17, 2022 :
 
दैनिक राशिफल मेष के लिए : आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। पेन्डिंग कार्यों को पूरा करने में समय लगायेंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। उच्चाधिकारी आपकी बातों और सलाह को काफी महत्व देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अहम पद दिया जा सकता है।
 
दैनिक राशिफल वृषभ के लिए : दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। धन को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।
 
दैनिक राशिफल मिथुन के लिए : IT सेक्टर से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। करियर में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास और परिश्रम के दम पर आपको बड़ी सफलता मिलेगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। लवमेट के साथ आप घूमने जा सकते हैं।
 
दैनिक राशिफल कर्क के लिए : आज काम की अधिकता ज्यादा रहेगी। लेकिन आपको अपनी दिनचर्या अनुशासित रखनी चाहिये। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नया व्यापार शुरू करने का प्लान करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में तनाव हो सकता है।
 
दैनिक राशिफल सिंह के लिए : व्यवसाय में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने विचारों में सरलता बनाये रखें। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय होंगे। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता हो सकती है।
 
दैनिक राशिफल कन्या के लिए : नौकरीपेशा लोगों का मन आज काम पर कम दूसरी गतिविधियों पर ज्यादा रहेगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्या होगी। प्रेमी जन का दिल न दुखायें। पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दर्द हो सकता है।
 
दैनिक राशिफल तुला के लिए : किसी बड़ी समस्या का हल मिलने से मन प्रसन्न होगा। घर में रौनक का माहौल रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। आपके सम्पर्क क्षेत्र का दायरा मजबूत होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ नये स्टार्टअप की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का मजबूती से सामना करेंगे।
 
दैनिक राशिफल वृश्चिक के लिए : जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतरीन रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा।
 
दैनिक राशिफल धनु के लिए : विदेशों में व्यापार करने वाले लोगों के लिये दिन अच्छा है। कड़वी जबान का प्रयोग करने से बचें। ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। दान-पुण्य आदि में आप काफी रुचि लेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव हो सकता है। नकदी की कमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
 
दैनिक राशिफल मकर के लिए : रियल एस्टेट में निवेश को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। घर में मेहमानों के कारण तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर समस्या होगी। शुगर के रोगियों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिये। परिवार के लोग आपसे काफी अपेक्षा करेंगे।
 
दैनिक राशिफल कुम्भ के लिए : व्यापार को लेकर बड़े ऑफर मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपको समर्थन देंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होने की सम्भावना है। गुस्से में संयमित रहें।
 
दैनिक राशिफल मीन के लिए गुरु: प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें।
 
 
 

To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :

ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार

हर समस्या का स्थायी और 100% समाधान के लिए संपर्क करे :मो. 9438741641 {Call / Whatsapp}

जय माँ कामाख्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *