Libra August 2022 Monthly Horoscope :
Libra August 2022 Monthly Horoscope :
March 22, 2022
शव यात्रा देखते ही करें ये काम, पूरी हो जाएगी हर मनोकामना
शव यात्रा देखते ही करें ये काम, पूरी हो जाएगी हर मनोकामना
March 23, 2022
आज का रशिफल बुध, मार्च 23, 2022 :
आज का रशिफल बुध, मार्च 23, 2022 :
 
दैनिक राशिफल मेष के लिए – आज गुस्से में आकर चर्चा करने से बचना चाहिये। सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में परेशानी उठानी पड़ेगी। नये प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग करना फिलहाल उचित नहीं है।
 
दैनिक राशिफल वृषभ के लिए – आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। बड़ों की सलाह का अनुसरण करना हितकारी होगा। महत्वपूर्ण कारोबारी सौदे होने की सम्भावना बन रही है। आज घर के कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। दोस्तों के साथ आप पार्टी के लिये जा सकते हैं।
 
दैनिक राशिफल मिथुन के लिए – आपके विचारों का लोग विरोध कर सकते हैं। बॉस आपसे ज्यादा काम की अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें। पुरानी बचत का आज आपको लाभ मिलेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना पड़ेगा। थोड़ी घबराहट और थकान भी महसूस हो सकती है।
 
दैनिक राशिफल कर्क के लिए – आज आप नये कार्यों में रुचि लेंगे। प्रेम विवाह को लेकर जल्दबाज़ी करने से बचें। पिछले समय से चली आ रही समस्या को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित और सकारात्मक बनाये रखें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े सावधान रहें।
 
दैनिक राशिफल सिंह के लिए – पारिवारिक सम्बन्धों की ओर आपको काफी महत्व देना चाहिये। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। दाम्पत्य सम्बन्धों में तनाव होने की आशंका है। योग और व्यायाम से आपका मन और तन दोनों की स्वस्थ रहेंगे। आज फर्जी फोन कॉल्स से आपको सावधान रहना होगा।
 
दैनिक राशिफल कन्या के लिए – युवाओं को जॉब के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नये कारोबार में पूंजी निवेश कर सकते हैं। इस विषय पर मित्रों की सलाह आपको काफी काम आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद का ऑफर मिल सकता है। प्रेमी जन से अपने मन की बातें कह सकते हैं।
 
दैनिक राशिफल तुला के लिए – दूसरों पर एकतरफा विश्वास करने से बचें। दिखावा करने में अचानक खर्च बढ़ सकता है। नजदीकी लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। लोगों की मदद करने से न चूकें लेकिन किसी से ज्यादा अपेक्षा न पालें। निर्माण कार्य थोड़ी धीमी गति से होंगे।
 
दैनिक राशिफल वृश्चिक के लिए – बिजनेस को बढ़ाने के लिये नये इन्वेस्टर ढूँढ रहे हैं तो आपको आज सुखद परिणाम मिल सकते हैं। बुद्धिमान लोगों के सम्पर्क में रहेंगे। जॉब में बदलाव करने का विचार आयेगा। यदि किसी इंटरव्यू में सम्मिलित होते हैं तो सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। ऑफिस में आपके काम को लेकर काफी चर्चा होगी।
 
दैनिक राशिफल धनु के लिए – सर्वाइकल के कारण कन्धे में पीड़ा बढ़ सकती है। भारी वजन उठाने से बचें। आज आप थोड़ा उदास रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति मन में अविश्वास न उत्पन्न होने दें। प्रेम सम्बन्धों को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। नजदीकी लोगों से भी बातें सोच-समझकर ही करें।
 
दैनिक राशिफल मकर के लिए – आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। शेयर मार्केट से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। आय में निरंतरता रहेगी। इससे मन में नयी उम्मीदों के सपने आकार लेंगे। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। लम्बे समय से अटकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है।
 
दैनिक राशिफल कुम्भ के लिए – कार्यक्षेत्र में आप अपना प्रभाव छोड़ पाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में आपको अपनी कार्यशैली पर ध्यान देना होगा। अपने सहकर्मियों पर नाराज हो सकते हैं। जिन लोगों के साथ वैचारिक भिन्नता है उनसे झगड़ा न करें। अपने खर्चों पर कटौती करने का प्रयास करेंगे।
 
दैनिक राशिफल मीन के लिए –इंजीनियर्स को जॉब के नये मौके मिल सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज परिवारजनों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।
 
 

To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :

ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार

हर समस्या का स्थायी और 100% समाधान के लिए संपर्क करे :मो. 9438741641 {Call / Whatsapp}

जय माँ कामाख्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *