शव यात्रा देखते ही करें ये काम, पूरी हो जाएगी हर मनोकामना
शव यात्रा देखते ही करें ये काम, पूरी हो जाएगी हर मनोकामना
March 23, 2022
Scorpio August 2022 Monthly Horoscope :
Scorpio August 2022 Monthly Horoscope :
March 24, 2022
आज का रशिफल गुरु, मार्च 24, 2022 :
आज का रशिफल गुरु, मार्च 24, 2022 :
 
दैनिक राशिफल मेष के लिए : व्यस्तता के बावजूद आपको परिवार को समय अवश्य देना चाहिये। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपके मान-सम्मान में कुछ कमी आ सकती है।
 
दैनिक राशिफल वृषभ के लिए : व्यवसाय में आपको काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपके ऊपर काम का दबाव है तो उसे दूसरों में बाँट दें। आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। लवमेट्स के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को धोखा मिलने की सम्भावना है।
 
दैनिक राशिफल मिथुन के लिए : महिलाओं के लिये दिन काफी कमजोर रहेगा। जॉब सम्बन्धित इंटरव्यू में आपसे अटपटे सवाल पूछे जा सकते हैं। साझेदारी वाले कारोबार में पारदर्शिता अवश्य रखें। सन्तान की तरक्की से आप उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहने वाला है।
 
दैनिक राशिफल कर्क के लिए : पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से शानदार मुलाक़ात होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। दूसरों से ज्यादा सलाह न लें।
 
दैनिक राशिफल सिंह के लिए : दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं है। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। मन अशान्त रहने वाला है।
 
दैनिक राशिफल कन्या के लिए : कार्यक्षेत्र में मनोवांछित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। साहित्य और संगीत में आप रुचि लेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने का विचार बनायेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी।
 
दैनिक राशिफल तुला के लिए : शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजनीतिक सम्पर्कों का आप लाभ उठायेंगे। सन्तान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे।
 
दैनिक राशिफल वृश्चिक के लिए : दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। व्यापार में आप काफी व्यस्त रहेंगे। बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपका यश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सभी कार्यों को सलीके से करें।
 
दैनिक राशिफल धनु के लिए : दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। घर में अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। धन उधार देने से आपका धन फँस सकता है।
 
दैनिक राशिफल मकर के लिए : आज धन की स्थिति काफी मजबूत होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नयी स्थितियों के साथ तालमेल बैठाने में आसानी होगी।
 
दैनिक राशिफल कुम्भ के लिए : प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होने की सम्भावना है। कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होंगी। घर का माहौल काफी शान्त रहेगा। धार्मिक स्थल पर एकांत में समय बिताने से मन प्रसन्न होगा।
 
दैनिक राशिफल मीन के लिए : आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है, जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने मन की आवाज को सुनें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखना पड़ेगा।
 
 

To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :

ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार

हर समस्या का स्थायी और 100% समाधान के लिए संपर्क करे :मो. 9438741641 {Call / Whatsapp}

जय माँ कामाख्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *