कलेश नाशक सिद्ध गणपति प्रयोग :
कलेश नाशक सिद्ध गणपति प्रयोग :
April 3, 2022
कार्य सिद्धि के लिए :
कार्य सिद्धि के लिए :
April 4, 2022
आज का रशिफल सोम, अप्रैल 04, 2022
आज का रशिफल सोम, अप्रैल 04, 2022
 
दैनिक राशिफल मेष के लिए – जीवन की सत्यता का सामना करना पड़ेगा। आपको कारोबार बढ़ाने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिये।
 
दैनिक राशिफल वृषभ के लिए – आज के दिन आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों को कम करने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है।
 
दैनिक राशिफल मिथुन के लिए – आज आप आय बढ़ाने के लिये प्रयासरत रहेंगे। लोगों पर आपका काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। परिवार के छोटे सदस्यों की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेंगे। प्रियजनों के व्यवहार को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता का कुशल उपयोग कर पायेंगे।
 
दैनिक राशिफल कर्क के लिए – प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहना वाला है। आप दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे। नये कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रबन्धन क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे।
 
दैनिक राशिफल सिंह के लिए – आज आपको शारीरिक श्रम ज्यादा करना पड़ेगा। गम्भीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करें। आप अपनी छवि को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। रिश्तेदारों से उधार धन लेना पड़ सकता है। आप फोकस होकर अपने कार्यों में लगे रहें। ऑनलाइन शॉपिंग से आपको बड़ा लाभ होगा।
 
दैनिक राशिफल कन्या के लिए – जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे। अपनी दिनचर्या में आप बदलाव ला सकते हैं। आप स्वयं को काफी सेहतमन्द महसूस करेंगे।
 
दैनिक राशिफल तुला के लिए – किसी काम के पूरा न होने से मन में असन्तोष का भाव रहेगा। बड़ों की राय लेकर काम करना हितकर होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिये। टीम भावना को रखते हुये काम करें। नये व्यावसायिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं।
 
दैनिक राशिफल वृश्चिक के लिए –किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जॉब में आपके नये मित्र बन सकते हैं।
 
दैनिक राशिफल धनु के लिए – सन्तान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आज अपने मित्रों की आप काफी सहायता करेंगे। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा का विकास कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।
 
दैनिक राशिफल मकर के लिए – पाचन तन्त्र में गड़बड़ी हो सकती है। सन्तान के करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। युवा प्रेमियों को कुछ तनाव हो सकता है। आपको कुछ आकस्मिक खर्च करने पड़ सकते हैं। अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
 
दैनिक राशिफल कुम्भ के लिए – शाम के समय दोस्तों से मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखल न दें। शेयर से जुड़े कार्यों से लाभ होगा।
 
दैनिक राशिफल मीन के लिए – प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको पुराने अनुभवों से लाभ हो सकता है। अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको झगड़ना नहीं चाहिये। व्यवसाय में गति आने की सम्भावना है।
 
 

To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :

ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार

हर समस्या का स्थायी और 100% समाधान के लिए संपर्क करे :मो. 9438741641 {Call / Whatsapp}

जय माँ कामाख्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *