आज का रशिफल शनि, अप्रैल 09, 2022 :
दैनिक राशिफल मेष : आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। नजदीकी लोगों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों का आनन्द उठायेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्यों के प्रति काफी गम्भीर रहेंगे। परिजनों के साथ आप महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।
दैनिक राशिफल वृषभ : विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में काफी ध्यान देना चाहिये। ऑफिस का पेंडिग काम आपको परेशान करेगा। वाहन के रखरखाव पर धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। नकारात्मक लोगों की संगत से आपको बचना चाहिये।
दैनिक राशिफल मिथुन : कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। जॉब की समस्या आज दूर होगी। उच्चाधिकारियों से ज्यादा बहस न करें। शेयर मार्केट आदि से आपको लाभ मिलेगा। ज्यादा सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से आपकी मत भिन्नता दूर होगी।
दैनिक राशिफल कर्क : परोपकार के कार्यों में धन खर्च होगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। किसी नये काम की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके साथियों के बीच आपसी तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपेक्षित कार्य के समय से पूरे न होने से थोड़े उदास हो सकते हैं।
दैनिक राशिफल सिंह : ससुराल पक्ष से आपको सम्मान प्राप्त होगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता दूर होगी। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये।
दैनिक राशिफल कन्या : माता-पिता से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य समस्याओं का समाधान होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। युवा नया स्टार्टअप प्लान करने का विचार बना सकते हैं।
दैनिक राशिफल तुला : कारोबार में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसी मित्र और रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है। महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की बॉस प्रशंसा कर सकते हैं। लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे।
दैनिक राशिफल वृश्चिक : रुके हुये कार्यों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। व्यर्थ के झगड़ों के कारण आपका व्यवहार खराब हो सकता है। तन्त्र-मन्त्र और गुप्त साधनाओं के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। परिजनों और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने महत्वपूर्ण सामानों को सम्भाल कर रखें। महिलाओं को सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
दैनिक राशिफल धनु : व्यवसाय को लेकर यात्रा कर सकते हैं। बचे हुये माल को सेल में बेचने की योजना बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। बैंकिंग और मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सोशल मीडिया में आपके नये मित्र बना सकते हैं।
दैनिक राशिफल मकर : बच्चे पढ़ाई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को ख्याति मिल सकती है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।
दैनिक राशिफल कुम्भ : आज आप काफी प्रसन्नता महसूस करेंगे। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। जॉब को लेकर परेशानी दूर होगी। ऑनलाइन कारोबार से लाभ होगा।
दैनिक राशिफल मीन : आपके ऊपर घर वालों का दबाव रहेगा। प्रियजनों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। घर वालों के कारण आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। एक साथ कई सारे काम न करें। महिलाओं को पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।
To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :
ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार
हर समस्या का स्थायी और 100% समाधान के लिए संपर्क करे :मो. 9438741641 {Call / Whatsapp}
जय माँ कामाख्या