Karodpati Yog Kundli: Kya aapki kismat mein hai amir banne ka sanket?

Karodpati Yog Kundli aksar logon ke liye utsukta ka vishay hota hai। अनुभव में देखा गया है कि कई लोग अपनी जन्मकुंडली में ऐसे संकेत खोजते हैं जो भविष्य में बड़े धन, संपत्ति या आर्थिक स्थिरता का संकेत दें।

यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह वैदिक ज्योतिष आधारित मार्गदर्शन है, अंतिम निर्णय और कर्म हमेशा आपके हाथ में होते हैं। कुंडली सिर्फ और सिर्फ संभावनाएँ बताती है, परिणाम केबल कर्म, समय और परिस्थिति से निर्मित होते हैं।

Agar aap kundli me banne wale sabhi shaktishali yog ke baare me detail me samajhna chahte hain, to hamari Most Important Yoga category zarur dekhein.


Karodpati Yog Kundli me Dusra Bhav ka Mahatva

वैदिक ज्योतिष में दूसरा भाव (धन भाव) व्यक्ति की आय, बचत, परिवारिक संपत्ति और वाणी का प्रतिनिधित्व करता है। अनुभवी ज्योतिषीय विश्लेषण में देखा गया है कि यदि इस भाव में शुभ प्रभाव हो तो धन संचय की क्षमता मजबूत होती है।

दूसरे भाव में शुभ ग्रह :

अगर जन्मकुंडली के दूसरे भाव में कोई शुभ ग्रह (जैसे बृहस्पति, शुक्र या बुध) स्थित हो तो व्यक्ति के पास धन संचय की योग्यता बढ़ती है। यह अचानक धन नहीं, बल्कि स्थायी आर्थिक आधार का संकेत देता है।

दूसरे भाव पर शुभ दृष्टि –

कुंडली में दूसरे भाव पर गुरु या अन्य शुभ ग्रह की दृष्टि हो तो धन के अवसर जीवन में बार-बार आते हैं। विशेषकर गुरु की पंचम, सप्तम या नवम दृष्टि आर्थिक स्थिरता में सहायक मानी गई है।

द्वितीयेश (धनेश) की स्थिति –

दूसरे भाव का स्वामी यानी धनेश यदि:

  • शुभ ग्रह की दृष्टि में हो

  • किसी शुभ ग्रह के साथ युति में हो

  • उच्च राशि में केंद्र में स्थित हो तो यह दीर्घकालीन संपन्नता के संकेत देता है। Clients ke charts me dekha gaya hai ki मजबूत धनेश व्यक्ति को निवेश, संपत्ति या व्यापार में लाभ दिलाता है।

यंहा सिर्फ आपके जानकारी केलिए बता रहा हूँ , यह सब बोलना मेरी लिए सही नहीं है । क्यूँ ना यह मेरा अनुभब की बात है । मेरा जान पहचान का एक Client है , जो पढ़ाई में बिलकुल बोला जाये तो Zero है क्यूँ में जीरो बोल रहा हूँ – Signature भी वो ठीक से नही कर पाता है। एसा समय आया , जब वो Oil का business कर रहा था , तो उसको काफी समस्या का सामना करना पैड रहा था । एक दिन ऐसे ही वो बात करते करते उनको में बोल दिया था ..तू अपना जन्म कुंडली एक बार बिचार कर ले , सायद कुछ उपाय मिल जाये । Next Day वो अपना कुंडली लेकर मेरे पास पहंचा तो जब उसका कुंडली का Deeply Analysis किया तो Shani Sadhesati चल रहा है , साथ साथ संकटा योगिनी भी चल रहा था , जिसके वजह से वो काफी समस्या का सामना कर रहा था ।उनको में कुछ सलाह दिया था और सही समय का Wait करने केलिए बोला था ….। क्यूँ ना उनके कुंडली में प्रबल धन योग  Activate होने का समय बहत नजदीक था जो कुछ ही महीने का समय था । आज के समय में वो एक सफल Businessman है ।


Karodpati Yog Kundli me Guru ka Yogdan

बृहस्पति (गुरु) को धन, ज्ञान और विस्तार का कारक माना जाता है।

गुरु केंद्र में : जब गुरु कुंडली के केंद्र (1,4,7,10) में स्थित हो तो व्यक्ति को सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक अवसर मिलते हैं।

गुरु लाभ भाव (11वें भाव) में : यदि बृहस्पति लाभ भाव में स्थित हो तो आय के स्रोत बढ़ते हैं। यह विशेष रूप से व्यापार, नेटवर्किंग और दीर्घकालीन लाभ से जुड़ा होता है।

बुध पर गुरु की पूर्ण दृष्टि -जब बुध पर गुरु की पूर्ण दृष्टि (5,7,9) होती है तो व्यापारिक बुद्धिमत्ता और वित्तीय निर्णय क्षमता मजबूत होती है।


Chandra aur Mangal ke Vishesh Sanyog

चंद्रमा और मंगल का संबंध धन योगों में विशेष माना जाता है। इसे कई बार “चंद्र-मंगल योग” भी कहा जाता है।

निम्न स्थितियाँ शुभ मानी जाती हैं:

  • चंद्र व मंगल दोनों केंद्र में हों

  • दोनों त्रिकोण में हों

  • दोनों लाभ भाव में हों । अनुभव के आधार पर यह योग व्यक्ति को व्यापारिक साहस और धन अर्जन की मानसिक क्षमता देता है।

Explore More : Kundli Dhan Yog ke 20 Pramukh Grah Sanyog


Karodpati Yog Kundli me Uchcha Grah ka Prabhav

जब धनेश और लाभेश दोनों उच्च राशि में हों तो धन वृद्धि की संभावनाएँ मजबूत होती हैं।

यदि सप्तमेश दशम भाव में उच्च राशि में हो और दशमेश नवमेश के साथ उच्च राशि में हो, तो यह व्यापार, भाग्य और कर्म का शक्तिशाली समन्वय दर्शाता है। ऐसे योगों में व्यक्ति को स्वयं के प्रयासों से उन्नति मिलती है।

Explore More : Dhan Sampati Yog Ke Sanket


Lagna aur Karm Bhav ki Shakti

लग्नेश की स्थिति भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि लग्नेश मजबूत हो और उससे संबंधित धन भाव का स्वामी उच्च स्थिति में हो तो यह दीर्घकालीन आर्थिक स्थिरता देता है।

लग्न से तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में शुभ ग्रह हों तो व्यक्ति परिश्रम, प्रतियोगिता और कर्मक्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है ।इसके बारे में आप , वैदिक ग्रंथों को follow कर सकते हो। जैसे बृहत पाराशर होरा शास्त्र  में धन योगों का विस्तृत वर्णन मिलता है।


Kya sirf Karodpati Yog Kundli se hi dhan milta hai?

अनुभव में देखा गया है कि केवल योग पर्याप्त नहीं होता है। उसके लिए कुंडली बिचार में आपको दशा-भुक्ति, गोचर, कर्म और समय का समन्वय का बिचार करना भी आवश्यक पड़ता है।

कई बार मजबूत योग होते हुए भी व्यक्ति को सही समय पर अवसर नहीं मिलते, जबकि साधारण योग वाला व्यक्ति उचित प्रयास से आगे बढ़ जाता है। इसलिए कुंडली को समग्र दृष्टिकोण से देखना आवश्यक है — केवल एक योग के आधार पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है ।


FAQ Section

1. क्या Karodpati Yog Kundli हर व्यक्ति में होता है?

नहीं, हर कुंडली में एक जैसे धन योग नहीं होते। प्रत्येक व्यक्ति की जन्मपत्रिका अलग होती है।

2. क्या केवल गुरु की दृष्टि से धन मिल सकता है?

गुरु की शुभ दृष्टि सहायक होती है, लेकिन अन्य ग्रह स्थिति और दशा भी महत्वपूर्ण हैं।

3. करोड़पति योग होने पर धन कब मिलेगा?

धन की प्राप्ति संबंधित ग्रहों की दशा और गोचर के समय सक्रिय होती है।

4. क्या चंद्र-मंगल योग हमेशा अच्छा होता है?

यदि शुभ भाव में और बिना पाप प्रभाव के हो तो यह लाभकारी होता है, अन्यथा मिश्रित फल भी दे सकता है।

5. क्या कमजोर धन योग को मजबूत किया जा सकता है?

उपाय, मंत्र, दान और सही कर्म दिशा से सकारात्मक परिणामों में सुधार संभव है, लेकिन यह व्यक्तिगत कुंडली पर निर्भर करता है।


Karodpati Yog Kundli व्यक्ति की आर्थिक संभावनाओं के संकेत देता है, लेकिन यह अंतिम सत्य नहीं होता है। कर्म, प्रयास, समय और निर्णय क्षमता का भी समान महत्व रखता है। यदि आप अपनी व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार Karodpati Yog Kundli में है या नही , अगर है तो सही समय कब आएगा । इसका सही मार्गदर्शन और उपाय जानकारी केलिए आप किसी अनुभवी वैदिक ज्योतिष से सलाह अवश्य लें। आज ही सम्पर्क करे और जाने आपका कुंडली कितना धन प्राप्ति क्षेत्र में कितना Strong है …


Acharya Pradip Kumar
Mob: +91- 9438741641 (Call/ Whatsapp)
Vedic Astrologer & Tantra Expert
15+ years practical experience

Acharya Pradip Kumar is the founder of Mystic Shiva Astrology and a practitioner of Vedic astrology with a solution-oriented approach. His work focuses on understanding birth charts as tools for clarity, awareness, and practical decision-making rather than fear-based predictions. Rooted in classical astrological principles and real-life experience, he emphasizes responsible guidance, timing, and conscious remedies aligned with an individual’s life path.

Leave a Comment