Videsh Yog Kundli: क्या आपकी कुंडली में विदेश जाने का योग है?

Videsh Yog Kundli: जानिए कुंडली के वो 5 संकेत जो आपको विदेश ले जाते हैं .

आज के दौर में हर नौजवान का एक ही सपना है— “गुरुजी, विदेश कब जाऊंगा?” कोई पढ़ाई के लिए तड़प रहा है, तो कोई डॉलर कमाने के लिए। पर भाई, एक बात गांठ बांध लो, पासपोर्ट और वीजा तो सिर्फ कागज हैं, असली परमिट तो आपके ग्रह देते हैं। जिसे हम ज्योतिष में कहते हैं Videsh Yog Kundli। भाई, कुंडली में योग न हो तो पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर काट-काटकर चप्पलें घिस जाती हैं, पर काम नहीं बनता।

मेरे 15 साल के अनुभव में मैंने हजारों कुंडलियां देखी हैं। सच तो ये है कि जब तक आपकी कुंडली के 9वें और 12वें घर के ताले नहीं खुलते, तब तक एअरपोर्ट का रास्ता साफ नहीं होता। चलिए, आज किताबी बातों से हटकर अपने तजुर्बे की कुछ खरी बातें बताता हूँ।


1. 12वें और 9वें भाव का तगड़ा मेल

कुंडली का 12वां भाव (12th House) विदेश का घर है और 9वां भाव (9th House) आपका भाग्य। अगर इन दोनों घरों के स्वामियों ने आपस में हाथ मिला लिया, तो समझो आपका Settlement in Abroad पक्का है।

  • जब 12वें का मालिक 9वें में जाकर बैठ जाए, तो भाग्य खुद चलकर आपको सात समंदर पार ले जाता है।

  • ऐसे लोग अक्सर Higher Education Abroad के लिए जाते हैं और वहीं के होकर रह जाते हैं।

Agar aap kundli me banne wale sabhi shaktishali yog ke baare me detail me samajhna chahte hain, to hamari Most Important Yoga category zarur dekhein.

2. 4था घर और मातृभूमि का छूटना

ज्योतिष में चौथा घर आपकी मां और जन्मभूमि का है। जब इस घर पर राहु या शनि जैसे क्रूर ग्रहों का साया पड़ता है, तब इंसान को अपना घर छोड़ना पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि Foreign Settlement Astrology में चौथे घर का पीड़ित होना ही विदेश में बसने का असली कारण बनता है।

पराशर ऋषि का सूत्र: बृहत पराशर होरा शास्त्र में स्पष्ट है कि जब लग्नेश (आप खुद) 12वें घर में बैठ जाए, तो इंसान का भाग्य उसकी जन्मभूमि से दूर ही चमकता है।


मेरा अनुभब की बात :

पिछले साल मेरे पास एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर आये थे । कुंडली में Videsh Yog Kundli के योग तो जबरदस्त थे, पर उसका वीजा तीन बार रिजेक्ट हो चुका था। उसने हार मान ली थी।

मैंने उसकी कुंडली देखी तो पाया कि उसका 12वें घर का स्वामी (12th Lord) अस्त था और राहु की महादशा में केतु का अंतर चल रहा था। मैंने उसे सिर्फ एक छोटा सा राहु का उपाय बताया और दशमेश को बल देने की सलाह दी। चमत्कार देखिए! ठीक 3 महीने बाद न सिर्फ उसका वीजा लगा, बल्कि आज वो जर्मनी में एक बड़ी कंपनी में सीनियर पद पर है। ज्योतिष बस यही काम करता है— वो बंद दरवाजे की चाबी ढूँढ निकालता है।


विदेश यात्रा के असली ‘खिलाड़ी’

अगर आप विदेश जाने की सोच रहे हैं, तो इन ग्रहों की चाल समझना बहुत ज़रूरी है:

  • राहु (Rahu): यह म्लेच्छ कारक है, यानी आपको अपनी संस्कृति से दूर ले जाने वाला। राहु अगर 9वें या 12वें घर में हो, तो अचानक Foreign Travel After Marriage या नौकरी के योग बना देता है।
  • शनि (Saturn): शनि यानी अनुशासन और लंबी दूरी। अगर शनि का संबंध चंद्रमा से हो, तो इंसान विदेश में नौकरी (Job abroad) ज़रूर करता है।

  • चंद्रमा (Moon): चंद्रमा मन का कारक है और चर राशि का स्वामी। चंद्रमा अगर 12वें घर में हो, तो इंसान का मन हमेशा परदेस में ही रमता है।


कैसे जानें कि आपकी ‘Videsh Yog Kundli’ एक्टिव है?

  1. लग्नेश और 12वें भाव का संबंध: अगर आप खुद (लग्न) विदेश (12वें घर) से जुड़ जाएं।
  2. सप्तमेश और 12वां भाव: शादी के बाद परदेस जाने के योग (Foreign Settlement After Marriage)।
  3. दशमेश का 12वें में होना: काम-काज के सिलसिले में बाहर जाना।
  4. चर राशि का प्रभाव: अगर आपके मुख्य ग्रह मेष, कर्क, तुला या मकर में हैं, तो आप एक जगह टिक कर नहीं बैठेंगे।

आपके मन की शंकाएं (Videsh Yog Kundli)

गुरुजी, क्या हर कोई विदेश जाकर सफल होता है?

नहीं! Videsh Yog Kundli सिर्फ जाने का रास्ता दिखाती है। वहां सफल होने के लिए आपके दशम भाव (करियर) का मजबूत होना ज़रूरी है।

विदेश जाना एक बात है, लेकिन वहां जाकर नाम कमाना दूसरी। कई लोग विदेश जाकर ग्लैमर और फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहते हैं। अगर आप भी कलाकार बनना चाहते हैं, तो अपनी Abhineta Yog Kundli: क्या आपकी किस्मत में है सुपरस्टार बनना? के बारे में ज़रूर पढ़ें।

विदेश जाने का सही समय कब आता है?

जब 9वें या 12वें घर के स्वामियों की महादशा या अंतर्दशा आती है, या जब गोचर में राहु आपके भाग्य स्थान से निकलता है।

क्या कुंडली के दोष विदेश यात्रा रोक सकते हैं?

हाँ, पितृ दोष या कमजोर चंद्रमा अक्सर रुकावटें डालते हैं। पर सही मार्गदर्शन और उपायों से इन्हें ठीक किया जा सकता है।

अक्सर देखा गया है कि भारी रुकावटों के बाद ही व्यक्ति की किस्मत अचानक पलटती है। ज्योतिष में इसे एक खास योग कहा जाता है। जानिए Vipreet Rajyoga: जब बुरा वक्त बदल दे आपकी तकदीर!, शायद आपकी रुकावटें ही आपकी बड़ी सफलता का रास्ता हों।”


आखरी बात :

Videsh Yog Kundli आपके सपनों को हकीकत में बदलने का एक नक्शा है। मेहनत आप करते हैं, लेकिन सही दिशा ज्योतिष दिखाता है। अगर आप भी सालों से कोशिश कर रहे हैं और बात नहीं बन रही, तो एक बार अपनी कुंडली का बारीकी से विश्लेषण ज़रूर करवाएं। क्या पता, आपकी किस्मत का तारा सात समंदर पार ही चमकने का इंतज़ार कर रहा हो!


आचार्य प्रदीप कुमार (Vedic Astrologer & Tantra Expert)

15+ साल का असली अनुभव संपर्क: +91- 9438741641 (Call/Whatsapp)

Acharya Pradip Kumar is the founder of Mystic Shiva Astrology and a practitioner of Vedic astrology with a solution-oriented approach. His work focuses on understanding birth charts as tools for clarity, awareness, and practical decision-making rather than fear-based predictions. Rooted in classical astrological principles and real-life experience, he emphasizes responsible guidance, timing, and conscious remedies aligned with an individual’s life path.

Leave a Comment