Akshaya Tritiya 2026 Donation Tips For Zodiac Sign

अक्षय तृतीया का त्योहार हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है । इस साल यह तिथि 19 अप्रैल 2026 (रबिबार) को पड़ रही है । पुराणों में उल्लेख है कि अक्षय तृतीया सभी पापों का नाश करने वाली एवं सभी सुखों को प्रदान करने वाली तिथि है । इस दिन किया गया दान-पुण्य एवं सत्कर्म अक्षय रहता है अर्थात कभी नष्ट नहीं होता । वैसे तो इस दिन कोई भी व्यक्ति अपनी भावना और श्रृद्धा के अनुसार कुछ भी दान करके पुण्य लाभ कमा सकता है, परन्तु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपनी राशि के अनुसार अक्षय तृतीया पर दान पुण्य (Akshaya Tritiya 2026 Donation Tips) और पूजा पाठ करें तो आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होंगी ।
 

Akshaya Tritiya Puja Muhurt 2026 :

2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल रबिबार को मनाई जायेगी। तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे शुरू होगी और 20 अप्रैल को 07:27 बजे समाप्त होगी । 
अक्षय तृतीया पर सोना (गहना ) खरीदने का शुभ समय 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल का सुबह 05:51 बजे तक समय उत्तम रहेगा ।
पूजा समय : सुबह 10 :49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (लगभग 01:32 Hours)
Akshaya Tritiya 2026 Donation Tips For Mesh & Brischak Rashi
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं । इन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन आटा, चीनी,गुड़, सत्तू, फल या मीठे व्यंजनों का दान करना चाहिए । मान्यता है कि ऐसा करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है एवं धन-सम्पत्ति का लाभ होता है। इसके अलावा भूमि-भवन से जुडी समस्याएं भी दूर होती हैं ।
 
Akshaya Tritiya 2026 Donation Tips For Brushav & Tula Rashi
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं । इन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर कलश में जल भरकर दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को धन लाभ और शुक्र दोष का प्रभाव कम किया जा सकता है । इन राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन सफेद वस्त्रों, दूध, दही, चावल, खांड आदि का दान करना भी बहुत फलदायी होगा ।
 
Akshaya Tritiya 2026 Donation Tips For Mithun & Kanya Rashi
इन राशियों के स्वामी बुध होते है । मिथुन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर मूंग की दाल, हरी सब्जियां और गाय को चारा दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे सुख समृद्धि और धन का लाभ मिलेगा एवं मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी ।
 
Akshaya Tritiya 2026 Donation Tips For Kark Rashi
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है । इस राशि से संबंधित लोगों को अक्षय तृतीया के दिन चांदी, मोती, खीर, चावल, चीनी, घी और जल का दान करना चाहिए । ऐसा करने से धन लाभ होता है घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होकर सुख-समृद्धि आती है ।
 
Akshaya Tritiya 2026 Donation Tips For Singh Rashi
इस राशि के स्वामी सूर्य है । इस राशि के जातक को अक्षय तृतीया के दिन सूर्य को जल देना चाहिए तथा गुड, गेहूं, सत्तू, तांबा आदि का दान करना चाहिए । ऐसा करने से भगवान सूर्य नारायण की कृपा आप पर बनी रहेगी एवं घर के सभी सदस्य स्वस्थ्य और समृद्धि रहेंगे ।
Akshaya Tritiya 2026 Donation Tips For Dhanu & Meen Rashi
इन दोनों राशियों के स्वामी बृहस्पति हैं । बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए इन राशियों के जातकों को इस दिन पीले कपड़े, हल्दी, पपीता, चना, चने की दाल, केसर, पीली मिठाईयां व जल का दान करना श्रेष्ठ रहता है । मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है एवं माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।
Akshaya Tritiya 2026 Donation Tips For Makar & Kumbh Rashi
इन राशि के स्वामी सूर्यपुत्र शनिदेव हैं । जन्म कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव में कमी तथा शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए इन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन किसी बर्तन में तिल का तेल रखकर घर के पूर्वी किनारे पर रखें, धन लाभ होगा । इस दिन तिल, नारियल, चने का सत्तू, गरीब और असहाय लोगों के लिए वस्त्र और दवाइयों का दान करने से समय अनुकूल रहेगा एवं आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी ।
To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :
ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार: +91- 9438741641 (call/ whatsapp)

Acharya Pradip Kumar is the founder of Mystic Shiva Astrology and a practitioner of Vedic astrology with a solution-oriented approach. His work focuses on understanding birth charts as tools for clarity, awareness, and practical decision-making rather than fear-based predictions. Rooted in classical astrological principles and real-life experience, he emphasizes responsible guidance, timing, and conscious remedies aligned with an individual’s life path.

Leave a Comment