Facts About People Born in September

Facts About People Born in September :

आपका जन्म किसी भी साल के सितंबर महीने (Born in September) में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप दिल के अत्यंत उदार है लेकिन एक अजीब तरह की सनक आपमें पाई जाती है । अपने आप से आपको इतनी मोहब्बत होती है कि कोई थोड़ा सा भी आपके विरूद्ध कुछ कह दें तो आप भड़क उठते हैं । आपमें सीखने और समझने की क्षमता अन्य की तुलना से अधिक होती है । खुद को कैसे निरंतर आगे बढ़ाया जाए यह कोई आपसे सीखें ।
स्वयं की प्रगति के लिए आप थोड़े से स्वार्थी भी हो जाते हैं । आपके सबसे खास मित्र को भी कभी नहीं पता चल पाता है कि आपके अंदर क्या खिचड़ी पक रही है । यकायक कोई उपलब्धि सामने लाकर आप सबको चौंका देते हैं ।
गुस्से के तो आप बादशाह है लेकिन हमेशा इसी गलतफहमी में रहते हैं कि आपके जैसा विनम्र कोई दूसरा नहीं होगा । तानाशाही आपके रग-रग में समाई है । दूसरों से काम करवाना हो तो जोंक की तरह पीछे लगना भी आपसे ही सीखना चाहिए । अपने नजदीकी लोगों से आपकी भारी-भरकम अपेक्षाएं होती है । यहां तक कि प्यार का इजहार करने में भी आपका अहंकार हावी रहता है । आप ऊर्जा से लबालब रहते हैं ।
धुन के इतने पक्के कि अपने काम के लिए 24 घंटे आप भूखे-प्यासे रहकर काम कर सकते हैं लेकिन बुरी आदत यही है कि आप चाहते हैं आपकी इस आदत का लोग हरदम गुणगान करें । तारीफ के इतने भूखे होते हैं कि हर समय कोई आपको स्तुति गान करने वाला चाहिए । अक्सर चाटूकार आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा ले जाते हैं । आप अपने आपको हर समय अप-टू-डेट रखते हैं । इसीलिए आपका हर काम अप-टू-द-मार्क होता है । किसी को कुछ देते हैं तो उसकी वसूली भी कर लेते हैं ।
आपको जीवन में संघर्ष भी खूब करना पड़ता है । खासकर अगर आप करियर के मामले में बेहतरीन पोजिशन पर हैं तो हो सकता है प्यार के मामले में फिसड्डी हों, या फिर अगर प्यार आपके पास भरपूर है तो शादी का लड्डू आपकी थाली में नहीं होगा । कहने का मतलब यही कि जीवन के किसी एक क्षेत्र में आपको हमेशा खालीपन लग सकता है । आप असंतुष्ट प्राणी भी हैं । हर समय आपको कुछ नया ना मिले तो आप कुंठित हो जाते हैं । सेक्स आपके जीवन में कई रूपों में आता है लेकिन आप बेचारे, पद-प्रतिष्ठा के मारे कभी उनका आनंद नहीं उठा पाते । आपमें अगर चिपकने की प्रवृत्ति थोड़ी सी कम हो जाए तो आप एक शानदार इंसान के रूप में याद किए जाएंगे ।
सितंबर माह की जन्म (Born in September) लड़कियां, स्वयं को परम ज्ञानी समझने वाली ये कन्याएं अक्सर सच्चे प्यार से वंचित रह जाती है । सितंबर महीने के जन्मित (Born in September) लड़कियां इधर की उधर करने में उस्ताद हैं । कोई शक नहीं कि इनमें विलक्षण प्रतिभा होती है । कोई एक खास गुण भी होता है । लेकिन अभिमान के चलते यह उस गुण की सही कद्र नहीं कर पाती हैं ।
सितंबर महीने (Born in September) के लडकियां अपार रूप-सौन्दर्य की मल्लिका होती है पर प्यार के मामले में अव्वल दर्जे की बेवकूफ होती हैं । अपना सबकुछ लूटाकर भी खुश रहती है । सितंबर महीने (Born in September) के लडकियां सच्चे प्यार को परख नहीं पाती और गलत व्यक्ति के साथ नैया डूबो लेती है । सितंबर माह में जन्मी (Born in September) कुछ लड़कियों का मन शीशे की तरह साफ होता है । दुनिया के छल-कपट से कोसों दूर ये मोहतरमाएं अन्याय के विरूद्ध शेरनी बन जाती है ।
अगर इनका कहीं अफेयर चल रहा हो तो अपना किया-धरा सब भूल जाएंगी लेकिन अगले का पाई-पाई का हिसाब रखेंगी । अपने प्यार को लेकर पजेसीव भी होती हैं । जुबान कड़वी, अंदाज मीठा यही इनकी पहचान है । इन्हें (Born in September) सलाह है कि सच्चे दोस्त असली मोती की तरह होते हैं उन्हें सहेजना सीखें । मतलब परस्ती से दोस्तों का कुछ दिन तक फायदा तो उठा लेंगी लेकिन संभव है एक दिन बिलकुल अकेली पड़ जाए ।

Important :

लकी नंबर : 7, 9, 3
लकी कलर : ब्लैक, सी ग्रीन, गोल्डन
लकी डे : संडे, वेडनसडे, थर्सडे
लकी स्टोन : पन्ना और पर्ल
सुझाव : पंछियों को दाना डालें, मछलियों को घर में पालें।

Navigate Your Destiny With – The Best Astrological Service Center in Assam

सम्पर्क करे (मो.) +91- 9438741641  {Call / Whatsapp}

जय माँ कामाख्या

Acharya Pradip Kumar is the founder of Mystic Shiva Astrology and a practitioner of Vedic astrology with a solution-oriented approach. His work focuses on understanding birth charts as tools for clarity, awareness, and practical decision-making rather than fear-based predictions. Rooted in classical astrological principles and real-life experience, he emphasizes responsible guidance, timing, and conscious remedies aligned with an individual’s life path.

Leave a Comment