Janam Mahina Traits: जन्म महीने से जानें स्वभाव

Janam Mahina Traits: किस महीने में हुआ है आपका जन्म? जानिए अपना असली स्वभाव और भविष्य!

भाई, क्या कभी सोचा है कि एक ही घर में पले-बढ़े दो भाइयों का स्वभाव ज़मीन-आसमान का फर्क क्यों रखता है? कोई बहुत शांत है तो कोई बात-बात पर भड़क जाता है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) कहता है कि जिस तरह आपकी कुंडली के ग्रह अहम हैं, वैसे ही आपका Janam Mahina Traits भी आपकी पूरी पर्सनालिटी का आइना होता है।

किस महीने में आपने पहली बार इस धरती पर कदम रखा, उसी वक्त ब्रह्मांड की ऊर्जा ने आपके स्वभाव की नींव रख दी थी। आज मैं आपको बताऊंगा कि आपके जन्म का महीना आपके बारे में क्या गुप्त राज खोलता है। भाई, इसे पढ़कर आप खुद कहेंगे— “गुरुजी, आपने तो दिल की बात कह दी!”


Real Life Case Study: 

पिछले साल की बात है, कटक (ओडिशा) से एक नौजवान मेरे पास आया। बेचारा बहुत पढ़ा-लिखा था, लेकिन हर नौकरी में उसका बॉस से झगड़ा हो जाता था। वह परेशान था कि क्या मुझ पर किसी ने कुछ करा दिया है? जब मैंने उसकी कुंडली और जन्म का महीना देखा, तो वह Maagh महीने का जन्मित था।

माघ महीने वाले बुद्धिमान तो होते हैं पर स्वभाव में थोड़ी निर्दयता और अहंकार आ जाता है, जिसे लोग गलत समझ लेते हैं। मैंने उसे उसके Janam Mahina Traits के अनुसार व्यवहार बदलने की सलाह दी और शुक्ल पक्ष के प्रभाव को मजबूत करने का उपाय बताया। चमत्कार देखिए भाई, आज वह अपनी कंपनी का सबसे बड़ा मैनेजर है। बस अपने स्वभाव को पहचानना ज़रूरी है!

मेरे भाई, अक्सर स्वभाव में गुस्सा या अहंकार होने की वजह से मानसिक तनाव बढ़ जाता है, जो आगे चलकर भयंकर सिरदर्द या माइग्रेन का रूप ले लेता है। अगर आप भी बार-बार होने वाले सिरदर्द से परेशान हैं, तो घबराएं नहीं।

आपके लिए यह मंत्र उपाय जरुर काम में आएगा : Headache Shabar Mantra: सिरदर्द और माइग्रेन का 5 मिनट में पक्का इलाज!]


Janam Mahina Traits: महीने के हिसाब से अपना स्वभाव जानें

  • चैत्र (Chaitra): इस महीने वाले सुंदर और सुखी होते हैं, पर आँखों में लाली और स्वभाव में थोड़ा अहंकार होता है। स्त्रियों के प्रति इनका झुकाव ज़्यादा रहता है।

  • वैशाख (Vaisakh): ये लोग धनवान और भोगी होते हैं। आकृति सुंदर होती है पर क्रोध नाक पर रहता है। ये लड़कियों/स्त्रियों के बीच बड़े ‘पॉपुलर’ होते हैं।

  • ज्येष्ठ (Jyesth): ये अक्सर परदेस में समय बिताते हैं। बुद्धि बहुत तेज (कुशाग्र) होती है और जीवन लंबा व धनवान बीतता है।

  • आषाढ़ (Aasadh): इन्हें संतान का सुख भरपूर मिलता है। धर्मात्मा होते हैं, पर धन के नुकसान से इन्हें बहुत पीड़ा होती है।

  • श्रावण (Shravan): ये लोग बड़े ‘बैलेंस्ड’ होते हैं। सुख हो या दुःख, दोनों में एक समान रहना इनकी सबसे बड़ी ताकत है।

  • भाद्रपद (Bhadra): ये हमेशा प्रसन्न रहने वाले, शीलवान और अच्छे वक्ता होते हैं। इनके पास पुत्र सुख और संपत्ति की कमी नहीं रहती।

  • आश्विन (Aashwin): रूप सुंदर, गुणी और कवि हृदय! इनका आचरण पवित्र होता है, लेकिन कामुकता का प्रभाव भी रहता है।

  • कार्तिक (Kartik): ये जन्मजात व्यापारी (Businessman) होते हैं। धन बहुत कमाते हैं, पर कभी-कभी बुद्धि कम और चित्त दुष्ट हो जाता है।

  • मार्गशीर्ष (Margashirsha): मृदुभाषी, पराक्रमी और परोपकारी! इनके दोस्तों की लिस्ट बहुत लंबी होती है और धर्म में गहरी रुचि होती है।

  • पौष (Paush): ये शक्तिशाली और तेजस्वी होते हैं। ईश्वर पर कम विश्वास (नास्तिक) रखते हैं पर ऐश्वर्यमयी जीवन जीते हैं।

  • माघ (Maagh): बुद्धिमान और शूरवीर! लेकिन स्वभाव में थोड़ी निर्दयता और कामुकता हावी रहती है।

  • फाल्गुन (Fhalugun): गोरे रंग वाले, विद्यावान और सुखी! इन्हें देश-विदेश घूमने का बहुत शौक होता है।

विशेष (मलमास): जिनका जन्म अधिकमास में होता है, वे विरक्त और तीर्थाटन करने वाले होते हैं। संसार के भोगों से इनका मोह जल्दी भंग हो जाता है।


पक्ष का प्रभाव (Pakshya Matters):

महीने के साथ-साथ Janam Mahina Traits पर पक्ष का भी बड़ा असर है:

  1. कृष्ण पक्ष: इस दौरान जन्मे लोग थोड़े कटुभाषी और निर्दयी हो सकते हैं।

  2. शुक्ल पक्ष: ये लोग सुंदर, पंडित, ज्ञानी और बहुत मेहनती (उद्यमी) होते हैं।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ Section)

1. क्या Janam Mahina Traits पूरी तरह सच होते हैं?

भाई, यह ज्योतिष के प्राचीन ग्रंथों का निचोड़ है। 80-90% तक यह एकदम सटीक बैठता है, बाकी 10% आपकी कुंडली के ग्रहों पर निर्भर करता है।

2. अगर मेरा जन्म कृष्ण पक्ष में है, तो क्या मैं हमेशा दुखी रहूँगा?

बिल्कुल नहीं! यह सिर्फ स्वभाव की एक झलक है। उपायों और सही मार्गदर्शन से आप अपने जन्म महीने के लक्षणों को सकारात्मक बना सकते हैं।

3. क्या जन्म महीने के आधार पर करियर चुनना चाहिए?

हाँ, जैसे कार्तिक वाले व्यापार में और फाल्गुन वाले टूरिज्म में बहुत नाम कमाते हैं। अपनी ताकत पहचानना ही सफलता की कुंजी है।


स्वभाव ही भाग्य बनाता है। अगर आपका स्वभाव आपकी तरक्की में बाधा बन रहा है, तो आज ही अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं।

Call/WhatsApp: +91-9438741641 (ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार – Mystic Shiva Astrology)

जय माँ कामाख्या!

Acharya Pradip Kumar is the founder of Mystic Shiva Astrology and a practitioner of Vedic astrology with a solution-oriented approach. His work focuses on understanding birth charts as tools for clarity, awareness, and practical decision-making rather than fear-based predictions. Rooted in classical astrological principles and real-life experience, he emphasizes responsible guidance, timing, and conscious remedies aligned with an individual’s life path.

Leave a Comment