Jyotish se Jaane Punarjanm se Sambandhit Yog: Kundli Se Poorv Janm aur Mrityu Rahasya :
Jyotish se Jaane Punarjanm se Sambandhit Yog के माध्यम से हिन्दू धर्म और भारतीय ज्योतिषीय ये बताता है की आत्मा अमर होती है और शरीर बदलने की प्रक्रिया को ही पुनर्जन्म कहा जाता है। भारतीय ज्योतिष में इस विषय पर काफी शोध किया गया है । उसके अनुसार किसी भी व्यक्ति की कुंडली देखकर उसके पूर्व जन्म और मृत्यु के बाद आत्मा की गति के बारे में जाना जा सकता है ।
Hindu Dharm Mein Punarjanm Ki Maanyata :
शिशु जिस समय जन्म लेता है। उस समय, स्थान व तिथि को देखकर उसकी जन्म कुंडली बनाई जाती है। उस समय के ग्रहों की स्थिति के अध्ययन के फलस्वरूप यह जाना जा सकता है कि बालक किस योनि से आया है और मृत्यु के बाद उसकी क्या गति होगी। आगे इस संबंध में कुछ विशेष योग इस प्रकार हैं-
Jyotish se Jaane Punarjanm se Sambandhit Yog Mein Poorvjanm Yoni Vichar :
Kundli Se Poorv Janm Ki Pehchan :
1. जिस व्यक्ति की कुंडली में चार या इससे अधिक ग्रह उच्च राशि के अथवा स्व राशि के हों तो उस व्यक्ति ने उत्तम योनि भोगकर यहां जन्म लिया है, ऐसा ज्योतिषियों का मानना है ।
2. लग्न में उच्च राशि का चंद्रमा हो तो ऐसा व्यक्ति पूर्वजन्म में सद्विवेकी वणिक (व्यापारी) था, ऐसा मानना चाहिए ।
3. लग्नस्थ गुरु इस बात का सूचक है कि जन्म लेने वाला पूर्वजन्म में वेदपाठी ब्राह्मण था। यदि जन्मकुंडली में कहीं भी उच्च का गुरु होकर लग्न को देख रहा हो तो बालक पूर्वजन्म में धर्मात्मा, सद्गुणी एवं विवेकशील साधु अथवा तपस्वी था, ऐसा मानना चाहिए ।
4. यदि जन्म कुंडली में सूर्य छठे, आठवें या बारहवें भाव में हो अथवा तुला राशि का हो तो व्यक्ति पूर्वजन्म में भ्रष्ट जीवन व्यतीत करना वाला था, ऐसा मानना चाहिए ।
5. लग्न या सप्तम भाव में यदि शुक्र हो तो व्यक्ति पूर्वजन्म में राजा अथवा सेठ था व जीवन के सभी सुख भोगने वाला था, ऐसा समझना चाहिए ।
6. यदि लग्न या सप्तम भाव में राहु हो तो व्यक्ति की पूर्व मृत्यु स्वभाविक रूप से नहीं हुई, ऐसा ज्योतिषियों का मत है ।
7. चार या इससे अधिक ग्रह जन्म कुंडली में नीच राशि के हों तो ऐसे व्यक्ति ने पूर्वजन्म में निश्चय ही आत्महत्या की होगी, ऐसा मानना चाहिए ।
8. कुंडली में स्थित लग्नस्थ बुध स्पष्ट करता है कि व्यक्ति पूर्वजन्म में वणिक (व्यापारी) पुत्र था एवं विविध क्लेशों से ग्रस्त रहता था ।
9. सप्तम भाव, छठे भाव या दशम भाव में मंगल की उपस्थिति यह स्पष्ट करती है कि यह व्यक्ति पूर्वजन्म में क्रोधी स्वभाव का था तथा कई लोग इससे पीड़ित रहते थे ।
10. गुरु शुभ ग्रहों से दृष्ट हो या पंचम या नवम भाव में हो तो व्यक्ति पूर्वजन्म में संन्यासी था, ऐसा मानना चाहिए ।
11. कुंडली के ग्यारहवे भाव में सूर्य, पांचवे में गुरु तथा बारहवें में शुक्र इस बात का सूचक है कि यह व्यक्ति पूर्वजन्म में धर्मात्मा प्रवृत्ति का तथा लोगों की मदद करने वाला था, ऐसा ज्योतिषियों का मानना है ।
Mrityu Ke Baad Punarjanm Aur Aatma Ki Gati :
Jyotish se Jaane Punarjanm se Sambandhit Yog यह भी बताते हैं कि मृत्यु के बाद आत्मा की गति और अगला जन्म किस प्रकार निर्धारित होता है। इस पुनर्जन्म के बारे में भी जन्म कुंडली देखकर जाना जा सकता है । आगे इसी से संबंधित कुछ योग बताए जा रहे हैं-
Mrityu Ke Baad Aatma Ki Yatra :
1. कुंडली में कहीं पर भी यदि कर्क राशि में गुरु स्थित हो तो पुनर्जन्म में जातक मृत्यु के बाद उत्तम कुल में जन्म लेता है ।
2. लग्न में उच्च राशि का चंद्रमा हो तथा कोई पापग्रह उसे न देखते हों तो ऐसे व्यक्ति को मृत्यु के बाद सदगति प्राप्त होती है ।
3. लग्न में गुरु-चंद्र, चतुर्थ भाव में तुला का शनि एवं सप्तम भाव में मकर राशि का मंगल हो तो व्यक्ति जीवन में कीर्ति अर्जित करता हुआ मृत्यु के बाद ब्रह्मलीन होता है अर्थात उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है ।
4. यदि जन्म कुंडली में चार ग्रह उच्च के हों तो व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी उसका कीर्ति रहती है ।
Jyotish se Jaane Punarjanm se Sambandhit Yog Mein Kundli Ke Aathve Bhav Ka Mahatva :
1. ग्यारहवे भाव में सूर्य-बुध हों, नवम भाव में शनि तथा अष्टम भाव में राहु हो तो व्यक्ति मृत्यु के पश्चात मोक्ष प्राप्त करता है ।
2. अष्टमस्थ राहु व्यक्ति को पुण्यात्मा बना देता है तथा मरने के बाद वह पुनर्जन्म में राजकुल में जन्म लेता है, ऐसा विद्वानों का मानना है ।
3. अष्टम भाव पर मंगल की दृष्टि हो तथा लग्नस्थ मंगल पर नीच शनि की दृष्टि हो तो व्यक्ति रौरव नरक भोगता है ।
4. अष्टमस्थ शुक्र पर गुरु की दृष्टि हो तो व्यक्ति मृत्यु के बाद पुनर्जन्म में वैश्य (बनिया) कुल में जन्म लेता है ।
5. अष्टम भाव पर मंगल और शनि, इन दोनों ग्रहों की पूर्ण दृष्टि हो तो जातक की अकाल मृत्यु होती है ।
6. अष्टम भाव पर शुभ अथवा अशुभ किसी भी प्रकार के ग्रह की दृष्टि न हो और न अष्टम भाव में कोई ग्रह स्थित हो तो पुनर्जन्म में जातक ब्रह्मलोक प्राप्त करता है ।
7. लग्न में उच्च का गुरु चंद्र को पूर्ण दृष्टि से देख रहा हो एवं अष्टम स्थान ग्रहों से रिक्त हो तो व्यक्ति जीवन में सैकड़ों धार्मिक कार्य करता है तथा प्रबल पुण्यात्मा एवं मृत्यु के बाद सद्गति प्राप्त करता है ।
8. अष्टम भाव को शनि देख रहा हो तथा अष्टम भाव में मकर या कुंभ राशि हो तो, पुनर्जन्म में व्यक्ति योगिराज पद प्राप्त करता है तथा मृत्यु के बाद विष्णु लोक प्राप्त करता है । यह सभी योग इस बात को स्पष्ट करते हैं कि Jyotish se Jaane Punarjanm se Sambandhit Yog के माध्यम से आत्मा की अगली गति को समझा जा सकता है।
Punarjanm Se Jude Vishesh Jyotish Yog :
भारतीय ज्योतिष के अनुसार ,Jyotish se Jaane Punarjanm se Sambandhit Yog के माध्यम से व्यक्ति के कर्म और उसकी आत्मा की यात्रा का अन्दाज़ लगाया जा सकता है ।
1. बारहवां भाव शनि, राहु या केतु से युक्त हो फिर अष्टमेश (कुंडली के आठवें भाव का स्वामी) से युक्त हो अथवा षष्ठेश (छठे भाव का स्वामी) से दृष्ट हो तो मरने के बाद अनेक नरक भोगने पड़ेंगे, ऐसा समझना चाहिए ।
2. गुरु लग्न में हो, शुक्र सप्तम भाव में हो, कन्या राशि का चंद्रमा हो एवं धनु लग्न में मेष का नवांश हो तो ऐसा व्यक्ति मृत्यु के बाद परमपद प्राप्त करता है ।
3. अष्टम भाव को गुरु, शुक्र और चंद्र, ये तीनों ग्रह देखते हों तो जातक मृत्यु के बाद श्रीकृष्ण के चरणों में स्थान प्राप्त करता है, ऐसा ज्योतिषियों का मत है । इस प्रकार, जन्म कुण्डली के ग्रह योगों से Jyotish se Jaane Punarjanm se Sambandhit Yog को समझना सम्भव होता है।
👉 Nishkarsh :
अंत में यह कहा जा सकता है की Jyotish se Jaane Punarjanm se Sambandhit Yog व्यक्ति के कर्म , पूर्व जन्म और मृत्यु के बाद की यात्रा को समझने का एक गेहरा और प्रभावशाली ज्योतिषीय माध्यम है।
Get Direction : 🔱 Kumbh Mela Viral Girl Monalisha: Kaunsa Yog Bana Viral Hone Ka?
यदि आप अपनी कुंडली के आधार पर Jyotish se Jaane Punarjanm se Sambandhit Yog को विस्तार से जानना चाहते हैं, तो ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार से संपर्क कर सकते हैं।