Pet Gas Mantra: पेट की गैस और ‘वायु गोला’ शांत करने का सिद्ध शाबर मंत्र

Pet Gas Mantra: पेट में भयंकर ‘वायु गोला’ और गैस बनने का असली ज्योतिषीय कारण क्या है?

नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आप सभी का आपके अपने Mystic Shiva Astrology मंच पर। दोस्तों, आजकल का खान-पान ऐसा हो गया है कि हर दूसरा व्यक्ति पेट की गैस, एसिडिटी और ‘वायु गोला’ (Vayu Gola) से तड़प रहा है। जब पेट में गैस छाती या सिर पर चढ़ जाती है, तो इंसान को हार्ट अटैक जैसा दर्द होता है। महंगी दवाइयां और गैस के चूर्ण खा-खाकर लोग थक जाते हैं, लेकिन कुछ देर आराम मिलने के बाद गैस फिर से बन जाती है और पेट फूलकर ढोल हो जाता है।

आज मैं आपको तंत्र शास्त्र का एक ऐसा अति-प्राचीन और सिद्ध Pet Gas Mantra देने जा रहा हूँ, जो आपके पेट में उठने वाले भयंकर वायु गोले को तुरंत शांत कर देगा।

कुंडली में ‘वायु गोला’ और भयंकर गैस के ज्योतिषीय कारण

मेडिकल साइंस इसे गैस्ट्रिक प्रॉब्लम कहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर का पाचन तंत्र (Digestion) और वायु तत्व (Air Element) ग्रहों के अधीन होता है?

जब किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति (Guru)—जो कि पेट और पाचन का मुख्य कारक है—राहु या शनि (वायु तत्व वाले क्रूर ग्रह) से पीड़ित हो जाता है, तो शरीर में भयंकर वात (Vayu) रोग पैदा होता है। यही दूषित वायु जब पेट में एक जगह इकट्ठा होकर गोले (Vayu Gola/Gulma) का रूप ले लेती है, तो इंसान दर्द के मारे तड़प उठता है। ऐसे में कई बार दवाइयां भी काम नहीं करतीं क्योंकि असली गड़बड़ी आपके ग्रहों के गोचर में होती है।

मेरे अनुभव की बात –

कुछ समय पहले हमारे Bhubaneswar के ही एक ब्यक्ति , जिनकी उम्र करीब 45 साल थी, आधी रात को पेट दर्द से तड़पते हुए मेरे पास आए। उन्हें ‘वायु गोला’ की ऐसी भयंकर शिकायत थी कि गैस उनके सीने और सिर पर चढ़ गई थी। डॉक्टरों ने कई टेस्ट कर लिए, लेकिन रिपोर्ट में कुछ बड़ी बीमारी नहीं आ रही थी, फिर भी दर्द से उनका बुरा हाल था।

जब मैंने उनकी कुंडली देखी, तो पंचम भाव (पेट के स्थान) पर राहु की सीधी दृष्टि थी और गुरु चांडाल योग बन रहा था। मैंने उन्हें डॉक्टर की गैस की दवा चालू रखने केलिए कहा, लेकिन साथ ही माँ कामाख्या के सिद्ध मंत्र से उनका झाड़ा लगाया।

आप यकीन मानिए दोस्तों, झाड़ा लगने के मात्र 15-20 मिनट के अंदर उनके पेट का वह कठोर ‘वायु गोला’ शांत होने लगा और उन्हें डकारें आकर पेट एकदम हल्का हो गया। आज वो बिल्कुल स्वस्थ हैं। यह था हमारे शाबर मंत्रों की असली ताकत!

Pet Gas Mantra: भयंकर वायु गोला शांत करने का 100% सिद्ध शाबर मंत्र

अगर आप या आपके परिवार में कोई इस जानलेवा गैस और पेट दर्द से तड़प रहा है, तो इस सिद्ध मंत्र का प्रयोग जरूर करके इसका फयदा उठाए :

मंत्र: “कौन पुरबाई कहाँ चले । बन ही चले । बागहे के कोयला । कोयला का करबेह । सारी पत्र खण्ड कर बेहु । अष्टोतर दांत ब्याधि काटे । सिर राबण का दश । भुजा राबण की बीस । ककुही बर बटी । बायु गोला बांधूं । बांधूं मैं गुल्म । दुहाई महादेब गौरा । पार्बती नील कण्ठ की । लोना चमारिन की दुहाई । फुरे मंत्र खुदाई ।।”

Pet Gas Mantra Vidhi: मंत्र प्रयोग और झाड़ा लगाने का तरीका

सिर्फ मंत्र पढ़ने से काम नहीं चलता, इसे सिद्ध करने और प्रयोग करने की एक सटीक तांत्रिक विधि होती है:

  1. मंत्र सिद्धि: पहले इस मंत्र को किसी शुभ मुहूर्त (जैसे ग्रहण काल, दिवाली, होली) या लगातार कुछ दिन जाप और हवन करके सिद्ध किया जाता है।

  2. झाड़ा कैसे लगाएं: जब भी कोई व्यक्ति ‘वायु गोला’ या पेट की भयंकर गैस से पीड़ित हो, तो एक मोर पंख (Peacock feather) या नीम की साफ टहनी लें। इस सिद्ध मंत्र का लगातार जाप करते हुए रोगी के पेट से लेकर नीचे की ओर (पैरों की तरफ) झाड़ा लगाएं।

मेरा सलाह

दोस्तों, मेरे हिसाब से पेट की गैस और वात रोग के लिए कोई महंगा ‘पुखराज’ या ‘गोमेद’ रत्न पहनने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आजकल बाज़ार में असली रत्न मिलना मुश्किल है और बेवजह रत्नों के ऊपर पैसा बर्बाद करना बुद्धिमानी का काम नहीं है। आप रत्न की जगह इस मंत्र पर श्रद्धा और भक्ति के साथ विश्वास करें।

लेकिन एक बात का ध्यान रखें: मंत्र अपना काम शरीर की नकारात्मक ऊर्जा और ग्रहों के दोष को शांत करके करता है। अगर आप दिन भर तली-भुनी चीजें, जंक फ़ूड और बाहर का मसालेदार खाना खाते रहेंगे, तो कोई भी मंत्र आपको हमेशा के लिए ठीक नहीं कर सकता। भगवान ने हमें कर्म करने के लिए भी शरीर दिया है, इसलिए अपनी डाइट (Diet) सुधारें, पानी खूब पिएं और इस वैदिक उपाय का लाभ उठाएं।

पेट की गैस और बवासीर का सीधा कनेक्शन: दोस्तों, अगर पेट की यह भयंकर गैस और कब्ज़ लंबे समय तक रहे, तो यह खूनी बवासीर (Piles) का रूप ले लेती है। अगर आप या आपके घर में कोई बवासीर के भयंकर दर्द और ब्लीडिंग से तड़प रहा है, तो बिना ऑपरेशन के ठीक होने का सिद्ध शाबर मंत्र यहाँ पढ़ें: [Piles Relief Mantra: बवासीर दर्द और ब्लीडिंग रोकने का शाबर मंत्र]


Pet Gas Mantra ke Upar Sawal Jawab 

1: आचार्य जी, क्या वायु गोला (Vayu Gola) सच में ग्रहों के कारण बनता है?

Ans: बिल्कुल! राहु और शनि वायु तत्व के ग्रह हैं। जब पेट के भाव (5वें घर) में इनका अशुभ प्रभाव पड़ता है, तो शरीर की हवा (Gas) पास होने की बजाय पेट में ही एक जगह गोल रूप ले लेती है, जिसे वायु गोला या ‘गुल्म रोग’ कहते हैं।

2: इस मंत्र का झाड़ा दिन में कितनी बार लगाना चाहिए?

Ans: जब रोगी को भयंकर दर्द हो रहा हो, तब आप इस Pet Gas Mantra को 7 या 11 बार पढ़ते हुए झाड़ा लगा सकते हैं। गैस शांत होने तक इसे सुबह-शाम भी किया जा सकता है।

3: क्या मैं बिना सिद्धि के इस मंत्र का प्रयोग कर सकता हूँ?

Ans: शाबर मंत्रों खुद अपने आप सिद्ध है । लिकिन आप बेहतर परिणाम प्राप्त केलिए आप एक बार 108 बार या फिर 1008 बार पाठ करके हवन कर लिया करो , ताकि इसका 100% सटीक परिणाम प्राप्त होने लगता ।

Agar aap swasthya sambandhit samasyaon ka jyotishiya ya tantrik samadhan dhoond rahe hain, to hamari Health Issues Category me diye gaye anya upay, mantra aur sadhana bhi jarur padhein, jahan vibhinna rogon ke satik aur prabhavshali samadhan bataye gaye hain.


ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार (15+ साल का वैदिक ज्योतिष और तंत्र अनुभव) हर समस्या का स्थायी और 100% समाधान के लिए आज ही संपर्क करें। (आपकी जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी):

(Mo.) +91-9438741641 {Call / Whatsapp}

Acharya Pradip Kumar is the founder of Mystic Shiva Astrology and a practitioner of Vedic astrology with a solution-oriented approach. His work focuses on understanding birth charts as tools for clarity, awareness, and practical decision-making rather than fear-based predictions. Rooted in classical astrological principles and real-life experience, he emphasizes responsible guidance, timing, and conscious remedies aligned with an individual’s life path.

Leave a Comment