Menka Apsara Sadhana: रहस्य और सही नियम
अध्यात्म और गुप्त मंत्र विज्ञान की दुनिया में जब भी अलौकिक सौंदर्य, कलात्मक उन्नति और मानसिक आनंद की बात आती है, तो अप्सरा विधा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। बहुत से लोग सही जानकारी न होने के कारण इसे केवल एक काल्पनिक कथा या मन का भ्रम मान लेते हैं, लेकिन तंत्र शास्त्र के अनुसार यह उच्च कोटि की चेतनाएं हैं जो साधक के जीवन से नीरसता और दरिद्रता को हमेशा के लिए समाप्त कर देती हैं। आज हम Menka Apsara Sadhana के पौराणिक इतिहास, इसके प्रभाव और इसे सिद्ध करने के सबसे सटीक नियमों को समझेंगे। तंत्र के क्षेत्र में कदम रखने वाले नए साधकों के लिए Menka Apsara Sadhana की मर्यादाओं को समझना सबसे जरूरी है।
एक बात अपने दिमाग में अच्छे से बैठा लो , अप्सरा अनुष्ठान कोई मनोरंजन या रातों-रात अमीर बनने का कोई शॉर्टकट नहीं है। जितने भी साधक मुझसे इस मार्ग के बारे में पूछते हैं, मैं उन्हें हमेशा यही समझाता हूँ कि जब तक आपके भीतर दृढ़ संकल्प, मानसिक पवित्रता और गुरु के प्रति अटूट निष्ठा नहीं होगी, तब तक इस सूक्ष्म ऊर्जा को अपने अनुकूल करना असंभव है।
स्वर्गलोक की सर्वसुन्दर अप्सरा और उनका पौराणिक आधार
शास्त्रों के अनुसार देवराज इंद्र के स्वर्ग में 11 अप्सराएं मुख्य रूप से बताई गई हैं। इन सभी अप्सराओं का रूप बहुत ही सुंदर बताया गया है। ये 11 अप्सराएं हैं- कृतस्थली, पुंजिकस्थला, मेनका, प्रम्लोचा, अनुम्लोचा, घृताची, वर्चा, उर्वशी, पूर्वचित्ति और तिलोत्तम। वेद-पुराण में कई स्थानों में इन अप्सराओं के नाम आए हैं, जहां इन्होंने घोर तपस्या में लीन भक्तों के तप को भी भंग कर दिया।
जब हम इस विधा के मूल को देखते हैं, तो ज्ञात होता है कि नारायण की जंघा से मेनका अप्सरा की उत्पत्ति मानी जाती है। वहीं पद्म पुराण बात किया जाये तो, कामदेव के ऊरू से इसका जन्म हुआ था। श्रीमद्भागवत के अनुसार मेनका अप्सरा स्वर्ग की सर्वसुन्दर अप्सरा थी। शास्त्रों में कई स्थानों पर अप्सराओं का उल्लेख आता है, जो यह प्रमाणित करता है कि हमारे ऋषियों ने इस सौंदर्य और यौवन विधा को पूरी तरह प्रामाणिक माना था।
यह भी पढ़ें: यदि आप मेनका अप्सरा के साथ-साथ कलयुग में सबसे जल्दी सिद्ध होने वाली और कला क्षेत्र में तीव्र प्रगति देने वाली [Kamechhi Apsara Sadhana: रहस्य, नियम और आध्यात्मिक महत्व] का प्रामाणिक विधान भी जानना चाहते हैं, तो यह विशेष लेख अवश्य पढ़ें।
मेरी 15 वर्षों के अनुभव की बात
अपने 15 से अधिक वर्षों के ज्योतिषीय और तांत्रिक मार्गदर्शन के दौरान मेरे पास अक्सर ऐसे साधक आते हैं जो मानसिक अवसाद, कला के क्षेत्र में असफलता या जीवन में एकदम अकेलेपन से जूझ रहे होते हैं। करीब 6 साल पुरानी बात है, लखनऊ के रहने वाले अमित (बदला हुआ नाम) जो एक बेहतरीन संगीतकार थे, लंबे समय से काम न मिलने और घोर मानसिक तनाव के कारण अपनी सुध-बुध खो बैठे थे। उनका शुक्र ग्रह पूरी तरह निर्बल था और कुंडली में राहु का अशुभ प्रभाव चल रहा था।
जब वह निराश होकर मेरे पास आए, तो मैंने उनकी ग्रह दशा को देखते हुए उन्हें सही समय पर सौंदर्य और यौवन विधा के अंतर्गत इस अनुष्ठान को करने की सलाह दी। अमित ने 11 दिनों तक कड़ा ब्रह्मचर्य रखा और साधना संपन्न की। साधना के अंतिम दिनों में उनके भीतर एक गजब का आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में अकल्पनीय सम्मोहन पैदा हुआ। अनुष्ठान पूरा होने के कुछ ही समय बाद उन्हें एक बड़े म्यूजिक एल्बम में काम करने का अवसर मिला और आज वे कला जगत में बेहद सफल जीवन जी रहे हैं। अमित की इस सफलता से यह साफ है कि यदि सही मार्गदर्शन में Menka Apsara Sadhana संपन्न की जाए, तो परिणाम निश्चित मिलते हैं।
सौंदर्य और यौवन विधा का प्रामाणिक विधान
Menka Apsara Sadhana के इस अनुष्ठान को शुरू करने से पहले साधक का स्नान कर लेना अनिवार्य है, अगर किसी कारणवश स्नान नहीं भी कर सको तो हाथ-मुँह अच्छी तरह धोकर, धुले वस्त्र पहनकर, रात में ठीक 10 बजे के बाद यह साधना शुरू करें। रोज़ दिन में एक बार स्नान करना जरूरी है।
प्रारंभिक तैयारी और शुचीकरण
पूजन के लिए स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ-सुथरे आसन पर पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह करके बैठ जाएं। पूजन सामग्री अपने पास रख लें। बायें हाथ में जल लेकर, उसे दाहिने हाथ से ढ़क लें। मंत्रोच्चारण के साथ जल को सिर, शरीर और पूजन सामग्री पर छिड़क लें या पुष्प से अपने को जल से छिड़कें।
शुचीकरण मंत्र: “ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा। यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः॥
(निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए शिखा/ चोटी को गांठ लगाये / स्पर्श करे) ॐ चिद्रूपिणि महामाये! दिव्यतेजःसमन्विते।तिष्ठ देवि ! शिखामध्ये तेजोवृद्धिं कुरुष्व मे॥
(अपने माथे पर कुंकुम या चन्दन का तिलक करें) ॐ चन्दनस्य महत्पुण्यं, पवित्रं पापनाशनम्। आपदां हरते नित्यं, लक्ष्मीस्तिष्ठति सर्वदा॥
(अपने सीधे हाथ से आसन का कोना जल/ कुम्कुम थोडा डाल दे) और कहे ॐ पृथ्वी ! त्वया धृता लोका देवि ! त्वं विष्णुना धृता। त्वं च धारय मां देवि ! पवित्रं कुरु चासनम्॥
साधना संकल्प (Sankalp)
दाहिने हाथ में जल लें: “मैं [अपना गोत्र कहें] गोत्र में जन्मा, [पिता का नाम कहें] का पुत्र [अपना नाम कहें], निवासी [अपना पता कहें], आज सभी देवी-देवताओं को साक्षी मानते हुए देवी मेनका अप्सरा की पूजा, गणपति और गुरु जी की पूजा देवी मेनका अप्सरा के साक्षात दर्शन की अभिलाषा और प्रेमिका रूप में प्राप्ति के लिए कर रहा हूँ जिससे देवी मेनका अप्सरा प्रसन्न होकर दर्शन दें और मेरी आज्ञा का पालन करती रहें साथ ही साथ मुझे प्रेम, धन धान्य और सुख प्रदान करें।” संकल्प के बाद जल और सामग्री को नीचे छोड़ दें।
गणपति एवं गुरु पूजन
सबसे पहले गणपति का पूजन करें। इसके बाद गुरु देव का ध्यान करें:
ॐ गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात पर ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥ ॐ श्री गुरु चरणकमलेभ्यो नमः। ॐ श्री गुरवे नमः। आवाहयामि, स्थापयामि, ध्यायामि।
गुरु पूजन कर लें और कम से कम गुरु मंत्र की चार माला करें या जैसा आपके गुरु का आदेश हो। इसके बाद इन सहायक मंत्रों का ध्यान करें:
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयंबके गौरी नारायणि नमोअस्तुते ॐ श्री गायत्र्यै नमः। ॐ सिद्धि बुद्धिसहिताय श्रीमन्महागणाधि पतये नमः। ॐ लक्ष्मीनारायणाभ्यां नमः। ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः। ॐ वाणीहिरण्यगर्भाभ्यां नमः। ॐ शचीपुरन्दराभ्यां नमः। ॐ सर्वेभ्यो देवेभ्यो नमः। ॐ सर्वेभ्यो ब्राह्मणेभ्यो नमः।
इसके बाद ॐ भ्रं भैरवाय नमः का 21 बार जप कर लें।
अप्सरा आवाहन और पंचोपचार पूजन
अब अप्सरा का ध्यान करें और सोचें कि वो आपके सामने हैं। दोनों हाथों को मिलाकर और फैलाकर कुछ नमाज पढ़ने की तरफ बना लो। साथ ही साथ:
“ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं श्रीं मेनका अप्सरा आगच्छ आगच्छ स्वाहा”
इस मंत्र का 21 बार उच्चारण करते हुए एक-एक गुलाब थाली में चढ़ाते जाएं। अब सोचो कि अप्सरा आ चुकी हैं। हे सुन्दरी तुम तीनों लोकों को मोहने वाली हो तुम्हारी देह गोरे-गोरे रंग के कारण अत्यंत चमकती हुई है। तुमने अनेकों अनोखे-अनोखे गहने पहने हुए हैं और बहुत ही सुन्दर और अनोखे वस्त्र को पहना हुआ है। आप जैसी सुन्दरी अपने साधक की समस्त मनोकामना को पूरी करने में जरा सी भी देरी नहीं करती। ऐसी विचित्र सुन्दरी मेनका अप्सरा को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।
इन गुलाबों के सभी गंध से तिलक करें और स्वयं को भी तिलक कर लें।
-
तिलक मंत्र: ॐ अपूर्व सौन्दयायै, अप्सरायै सिद्धये नमः।
-
मौली/कलवा: वस्त्रम् समर्पयामि ॐ मेनका अप्सरायै नमः
-
इत्र: गन्धम समर्पयामि ॐ मेनका अप्सरायै नमः
-
अक्षत (बिना टूटे चावल): अक्षतान् समर्पयामि ॐ मेनका अप्सरायै नमः
-
पुष्प: पुष्पाणि समर्पयामि ॐ मेनका अप्सरायै नमः
-
अगरबत्ती: धूपम् आघ्रापयामि ॐ मेनका अप्सरायै नमः
-
दीपक (देशी घी का): दीपकं दर्शयामि ॐ मेनका अप्सरायै नमः
-
मिठाई: नैवेद्यं निवेदयामि ॐ मेनका अप्सरायै नमः
पूजा समाप्त होने पर सभी मिठाई को स्वयं ही ग्रहण कर लें। पहले एक मीठा पान (पान, इलायची, लौंग, गुलकंद का) अप्सरा को अर्पित करें और स्वयं खाएं।
Menka Apsara Sadhana Mantra और जप नियम
सभी प्रारंभिक पूजन संपन्न करने के बाद, स्फाटिक की माला लेकर एकाग्र भाव से नीचे दिए गए मूल मंत्र की 21 माला का जाप करें। यह क्रम आपको निरंतर 11 दिनों तक बनाए रखना है:
मूल मंत्र: “ॐ क्लीं मेनका अप्सरायै मम वश्मनाय क्लीं फट”
जप पूर्ण होने के बाद देवी को मंत्र जप समर्पित कर दें और जाने-अनजाने हुई भूल के लिए क्षमा याचना करें। जप के बाद इस माला को पूजा स्थान पर ही रख दें। मंत्र जाप के बाद आसन पर ही पाँच मिनट आराम करें।
“ॐ गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात पर ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः ॥ ॐ श्री गुरु चरणकमलेभ्यो नमः। ”
यदि कर सकें तो अगले दिन भी पहले की भांति पूजन करें और अंत में पूजन गुरु को समर्पित कर दें। अंतिम दिन जब अप्सरा प्रत्यक्ष अनुभव या दर्शन दे, तो फिर मिठाई, इत्र आदि अर्पित करें और प्रसन्न होने पर अपने मन के अनुसार वचन लेने का प्रयास करें। पूजा के अंत में एक चम्मच जल आसन के नीचे जरूर डाल दें और आसन को प्रणाम करके ही उठें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1: क्या गृहस्थ व्यक्ति भी Menka Apsara Sadhana को अपने घर में कर सकता है?
उत्तर: हाँ, कोई भी गृहस्थ व्यक्ति Menka Apsara Sadhana को अपने घर के किसी शांत और साफ कमरे में कर सकता है। बस ध्यान रहे कि रात 10 बजे के बाद उस कक्ष में कोई अन्य व्यक्ति आकर खलल न डाले और साधना के 11 दिनों तक पूर्ण सात्विकता और कड़े ब्रह्मचर्य का पालन किया जाए।
प्रश्न 2: यदि साधना काल के दौरान किसी दिन जप संख्या में कमी रह जाए तो क्या होगा?
उत्तर: तंत्र नियमों के अनुसार Menka Apsara Sadhana के इस अनुष्ठान में प्रतिदिन की 21 माला का जाप निश्चित होना चाहिए..यदि संख्या कम होती है या नियम टूटता है, तो आपकी मेहनत निष्फल हो सकती है। ऐसी स्थिति में गुरु आज्ञा लेकर पुनः नए सिरे से अनुष्ठान शुरू करना पड़ता है।
प्रश्न 3: क्या इस साधना को संपन्न करने के लिए किसी विशेष यंत्र की भी आवश्यकता होती है?
उत्तर: हाँ, साधना की तीव्र सफलता के लिए प्राण-प्रतिष्ठित मेनका अप्सरा यंत्र का होना उत्तम माना जाता है। इस सौंदर्य और यौवन विधा के अंतर्गत यदि आप पूर्ण श्रद्धाभाव से यंत्र और स्फाटिक माला का उपयोग करते हैं, तो मंत्रों की ऊर्जा बहुत जल्दी फलीभूत होती है।
Need Accurate Kundli Guidance?
क्या आप भी अपनी नौकरी, करियर में रुकावट, अदालती मामले या व्यापारिक घाटे से लंबे समय से परेशान हैं? अपनी कुंडली का सही, सटीक विश्लेषण और वास्तविक समाधान पाने के लिए अभी जुड़ें।
ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार – Connect Now on Call/WhatsApp: +91-9438741641
Mystic Shiva Astrology (Bhubaneswar, Odisha)
जय माँ कामाख्या