राशि के हिसाब से जानें कैसी होगी आपकी सासु मां ?

Raashi Ke Hisaab Se Jaane Kaisi Hogi Aapki Saasu Maa ?

सासु मां – बहू का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल होता है । प्यार और खट्टी मीठी तकरार से भरे इस रिश्ते में तालमेल बिठाना सबसे मुश्किल होता है। जहां सास बहू का रिश्ता कड़वाहट से भरा होता है वहीं कई बार इस रिश्ते में गहरा प्यार भी देखने को मिल जाता है । शादी से पहले हर लड़की सोचती है कि पता नहीं उसकी सास का स्वभाव कैसा होगा? ऐसे में आज हम आपको राशि अनुसार बताएंगे, कि आपकी सास का नैचर कैसा होगा ।
1. Mesh Rashi Ki Saasu Maa
मेष राशि की सास स्वभाव से काफी तेज होती है। इस राशि की सास को बिल्कुल पसंद नहीं होता कि उसकी बहू उनके काम में दखल दें या उनके सामने बोलें। इसी बात को लेकर वह अपनी बहू से झगड़ा भी कर बैठती है।
2.Brushav Rashi Ki Saasu Maa
इस राशि की सास का स्वभाव थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला होता है। इनका मूड बहुत जल्दी बदलता है। वृषभ राशि की सास कभी प्यार करेगी तो कभी गुस्सा दिखाएंगी। ऐसी सास के साथ बहू का रिश्ता मिला जुला सा होता है।
3.Mithun Rashi Ki Saasu Maa
मिथुन राशि के साथ बहू का रिश्ता खट्टा-मीठा होता है। हालांकि इस राशि की सास हर काम सोच-समझ करती है और बहू के साथ अपने रिश्ते को भी सोच-समझ कर निभाती है। लड़ाई-झगड़ों के मामलें में इस राशि की सास दिमाग से काम लेती है।
4.Kark Rashi Ki Saasu Maa
कर्क राशि वाली सास की बात करें तो यह काफी फैशनेबल होती है। इनका अपनी बहू के साथ रिश्ता काफी अच्छा होता है। समय के साथ चलने वाली इस राशि की सास अपनी बहू के साथ अच्छा रिश्ता बनाकर रखने में विश्वास रखती है।
5.Singh Rashi Ki Saasu Maa
यूं तो इस राशि की सासु मां काफी शांत रहती है लेकिन बहू के मामले में इनका स्वभाव थोड़ा सख्त होता है । हालांकि यह बिना बात के अपनी बहू को कुछ नहीं कहती ।
6.Kanya Rashi Ki Saasu Maa
इस राशि की सासु मां और बहू दोनोें ही अपने आप को बुद्धिमान समझती है । इसी कारण इन दोनों के बीच का तालमेल ठीक से बैठ नहीं पाता । एक-दूसरे के सामने तो इनका रिश्ता अच्छा रहता है लेकिन पीठ-पीछे इनका रिश्ता खराब ही रहता है ।
7.Tula Rashi Ki Saasu Maa
आजाद सोच रखने वाली इस राशि की सासु मां अपनी बहू को पूरी छूट देती है । यह अपनी बहू के साथ उनकी मां या दोस्त बनकर रहती है । हालांकि पैसो को लेकर इनके बीच कभी-कभार रिश्ते खराब हो जाते है ।
8.Brischak Rashi Ki Saasu Maa
वैसे तो इस राशि की सासु मां घर पर शासन करने में विश्वास रखती है लेकिन यह दिल की काफी अच्छी होती है । अगर आप इन राशि के सासु मां के साथ अच्छा रिश्ता बनाना चाहती हैं तो उनके काम में दखल न दें ।
9.Dhanu Rashi Ki Saasu Maa
स्वभाव से इस राशि की सासु मां समय के हिसाब से हर काम को मैनेज कर लेती है । इस राशि की सासु मां बस बेटे पर हक नहीं छोड़ना चाहती और यही वजह कभी-कभार सासु मां- बहू के रिश्ते में दरार पैदा कर देती है ।
10.Makar Rashi Ki Saasu Maa
मकर राशि की सासु मां स्वभाव से काफी सरल और शांत होती है लेकिन धन और लेन-देन के मामले आपके रिश्ते को बिगाड़ सकते हैं । इसलिए इन मामलो में जरा संभंल कर रहें ।
11.Kumbh Rashi Ki Saasu Maa
कुंभ राशि की सासु मां राजनीति में काफी माहिर होती है । इनकी इसी राजनीति में बहू अक्सर फंस जाती है और इसी के चलते यह अपने गुस्से पर भी कंट्रोल नहीं कर पाती ।
12.Meen Rashi Ki Saasu Maa
इस राशि की सासु मां के साथ आपका रिश्ता कभी भी अच्छा और खराब हो सकता है । बहस करने में इस राशि की सासु मां सबसे आगे होती है, जोकि बहू के लिए कभी-कभी खतरा भी बन जाता है। इसलिए इनसे हमेशा बचकर रहें ।

सम्पर्क करे (मो.) +91-9438741641 {Call / Whatsapp}

जय माँ कामाख्या

Acharya Pradip Kumar is the founder of Mystic Shiva Astrology and a practitioner of Vedic astrology with a solution-oriented approach. His work focuses on understanding birth charts as tools for clarity, awareness, and practical decision-making rather than fear-based predictions. Rooted in classical astrological principles and real-life experience, he emphasizes responsible guidance, timing, and conscious remedies aligned with an individual’s life path.

Leave a Comment