सपने में गाय या सांड के दर्शन का क्या अर्थ है :

सपने में गाय या सांड के दर्शन का क्या अर्थ है :

सपने में गाय या सांड के दर्शन से हमेशा कल्याण ही होता है। इनके दर्शन से कल्याण, व्याधि नाश और लाभ की प्राप्ति होती है। सपने में सभी काली वस्तुओं का दर्शन निंद्य माना जाता है। मात्र और मात्र काली गाय का दर्शन शुभ होता है।
इसी तरह सपने में गाय के थनों को चूसना श्रेष्ठ माना गया है। सपने में गाय का ब्याना, बैल या सांड क सवारी करना, तालाब के बीच में घृत मिश्रित खीर का भोजना भी उत्तम माना गया है। इनमें घी समेत खीर का भोजन तो राज्य प्राप्ति का सूचक होता है।
इसी तरह से सपने ताजे दुहे हुए फेन समेत दूध का पान करने वाला अनेक भोगों की प्राप्ति करता है। सपने में दही के देखने से प्रसन्नता मिलती है, जो भी व्यक्ति सपने में बैल या सांड़ से युक्त रथ पर अकेला सवार होता है और उसी अवस्था में जाग जाता है तो उसे शीघ्र ही धन की प्राप्ति होती है। सपने में दही के मिलने से धन की, घी के मिलने से और दही के खाने से यश की प्राप्ति होती है।
यात्रा प्रारम्भ करते समय दही और दूध का दिखना शुभ शकुन माना गया है। सपने में दही भात का भोजन करने से कार्य की सिद्धि होती है। बैल पर चढ़ने से द्रव्य की प्राप्ति और व्याधि से छुटकारा मिलता है। इसी तरह से सपने में सांड़ या गाय का दर्शन करने से कुटुम्ब की वृद्धि होती है।

To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :

ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार

Leave a Comment