Maa Kamakhya Shabar Mantra: 10 महामंत्रों की असली सूची
प्रणाम मेरी साधकों भाई और बेहेनों! पिछले 15 सालों से ज्योतिष और तंत्र की इस रहस्यमयी दुनिया को बहुत करीब से देखने के बाद आज मैं आप सबके सामने कामरूप कामाख्या की उस विद्या का पिटारा खोलने जा रहा हूँ, जिसके आगे बड़े से बड़ा किताबी ज्ञान भी घुटने टेक देता है।
आज के इस कलयुग में साधारण इंसान संस्कृत के लंबे और कठिन मंत्रों का शुद्ध उच्चारण नहीं कर पाते, और जरा सी गलती होने पर साधना खंडित हो जाती है। ऐसे समय में हमारे नवनाथों और सिद्ध संतों ने आम जनता के कल्याण के लिए अत्यंत सरल लेकिन महाशक्तिशाली शाबर मंत्रों की रचना की थी।
यदि आपके जीवन में भी चारों तरफ से परेशानियाँ आ गई हैं, चाहे वह धन की तंगी हो, दुश्मनों का खौफ हो, या घर की अशांति हो—तो रुकिए जरा।
आज मैं आप सबको सीधे असम के कामरूप देश से जुड़ी माँ भगवती कामेश्वरी की साक्षात शक्ति का प्रसाद दे रहा हूँ, जिसे हम Maa Kamakhya Shabar Mantra कहते हैं। यह कोई साधारण मन्त्र नहीं हैं, बल्कि यह ग्रामीण भाषा में सिद्ध किए गए वो तीर हैं जो सीधे निशाने पर लगते हैं। यदि आप इन 10 महाशक्तिशाली मंत्रों का सही नियम और मर्यादा समझ लेते हैं, तो जीवन का कोई भी संकट आपके पास फटकने की हिम्मत नहीं करेगा।
## तीव्र संकट निवारण और सुरक्षा के लिए शाबर साधना का महत्व
देखो भाई, जब हम शाबर तंत्र की बात करते हैं, तो इसमें किसी लंबी दीक्षा या कड़े कर्मकांड की कोई जरूरत नहीं होती। यह मन्त्र पूरी तरह से ‘आन और दुहाई’ पर काम करते हैं, यानी इसमें सीधे देवताओं को उनके परम पूजनीय गुरुओं की दुहाई दी जाती है। माँ कामाख्या के यह मंत्र इतने तीक्ष्ण होते हैं कि यह आपके जीवन की रुकी हुई तरक्की का रास्ता तुरंत खोल देते हैं।
इस ग्रामीण साधना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह बहुत जल्दी सिद्ध होती है और इसका कोई भी उल्टा प्रभाव (Side Effect) नहीं होता।
जब इंसान के पास कोई रास्ता नहीं बचता, हर तरफ से निराशा हाथ लगती है, तब यह तांत्रिक रक्षा कवच एक अभेद्य ढाल की तरह साधक की चौखट की रक्षा करता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार, जब आप पूरी श्रद्धा से इन लोक-कल्याणकारी मंत्रों का प्रयोग करते हैं, तो कुंडली के बुरे से बुरे ग्रह दोष भी पलभर में शांत होने लगते हैं।
विशेष सलाह: याद रखें, यदि आपके जीवन में संकटों के साथ-साथ भयंकर पैसों की तंगी भी बनी हुई है और कर्ज पीछा नहीं छोड़ रहा, तो माँ कामाख्या की साधना के साथ-साथ हमारी इस गुप्त गाइड [Manju Ghosh Sadhana: आर्थिक तंगी और दरिद्रता दूर करने की गुप्त विधि] को भी एक बार जरूर पढ़ें, ताकि महादेव की कृपा से धन आगमन के सारे बंद रास्ते हमेशा के लिए खुल जाएं।
## माँ कामाख्या के 10 शक्तिशाली शाबर मंत्र (Maa Kamakhya Shabar Mantra List)
साधना काल के दौरान लाल वस्त्र, लाल आसन और रुद्राक्ष या मूँगे की माला का इस्तेमाल करना सबसे उत्तम माना जाता है। नीचे दिए गए सभी 10 मंत्रों को उनके सही उपयोग के साथ ध्यान से नोट कर लें:
1. सर्व-कार्य सिद्धि और वशीकरण मंत्र (आकर्षण के लिए)
-
मंत्र: “कामरु देश कामाख्या देवी, जहाँ बसें इसमाइल जोगी। इसमाइल जोगी ने लगाई बारी, फूल तोडन गई फूलमती कुमारी। फूलमती कुमारी फूलों का हार, जिसे पहनाऊँ वो मेरे पास। दुहाई कामाख्या माई की, दुहाई इसमाइल जोगी की, छू मन्तर फुरे।”
-
उपयोग: समाज में मान-सम्मान बढ़ाने, लोग आपकी बात सुनें और बिगड़े हुए अटके काम बनाने के लिए।
2. तीव्र संकट निवारण और सुरक्षा मंत्र
-
मंत्र: “ॐ नमो कामाख्या देवी, कामेश्वरी देवी। चकर-मकर, कीला-कीला, सब कष्ट हरो, सब विघ्न हरो। मेरा रक्षा करो, माता कामाख्या की आन, ईश्वर गौरी की आन।”
-
उपयोग: किसी भी अचानक आए संकट, कोर्ट-कचहरी के चक्कर, अनहोनी के डर या दुर्घटना से सुरक्षा के लिए।
3. व्यापार और धन बंधन मुक्ति मंत्र
-
मंत्र: “कामाख्या माई का चमत्कार, खुले दुकान, चले व्यापार। ग्राहक आवे दौड़े-दौड़े, धन बरसे साँझ-सकारे। जो ना खुले तो गोरखनाथ की आन, कामाख्या माई की दुहाई।”
-
उपयोग: दुकान में बिक्री बढ़ाने, गद्दी पर लगी बुरी नज़र को हटाने और बंद व्यापार को दोबारा चलाने के लिए।
4. भूत-प्रेत और तंत्र बाधा नाशक मंत्र
-
मंत्र: “बाण चालूूँ, भेद चालूूँ, चालूूँ कामाख्या माई की शक्ति। कोने बैठे क्षुद्र को बाूँधूँ, भूत-प्रेत-पिशाच को बाूँधूँ। मेरा किया सब सांचा, पिंड कांचा। फुरे मंत्र, ईश्वरो वाचा।”
-
उपयोग: घर या किसी पीड़ित व्यक्ति पर से पुरानी ऊपरी हवा, मूठ-करणी और तंत्र-मंत्र का काला असर काटने के लिए।
5. अचूक नजर दोष निवारण मंत्र
-
मंत्र: “कामाख्या देश से आई माई, जिसने सबकी नजर बुझाई। डीठ-मूठ सब दूर हटावे, नजर देखने वाला खुद भस्म हो जावे। दुहाई कामाख्या देवी की, दुहाई हाड़ी दासी की।”
-
उपयोग: बच्चों को लगी नजर, हंसते-खेलते परिवार या व्यापार को लगी गंभीर से गंभीर बुरी नज़र तुरंत उतारने के लिए।
6. रोग और असाध्य बीमारी मुक्ति मंत्र
-
मंत्र: “कामरूप कामाख्या देश, जहाँ का राजा इसमाइल जोगी। बीमारी हांक, पीड़ा हांक, माता कामाख्या की शक्ति जागे। शब्द सांचा, पिंड कांचा, फुरो मंत्र ईश्वरी वाचा।”
-
उपयोग: शारीरिक कष्ट, दवाओं का असर न होना, मानसिक तनाव और लंबी बीमारी में राहत पाने के लिए।
7. शत्रु बुद्धि स्तंभन मंत्र (शत्रु शांत करने के लिए)
-
मंत्र: “कामरूप देश की कामाख्या माई, शत्रु की बुद्धि तूने फिराई। मारे न जिए, बस शांत हो जाए, मेरा बैरी मेरे आगे शीश झुकाए। गोरखनाथ की दुहाई, मंत्र फुरे।”
-
उपयोग: पीठ पीछे वार करने वाले गुप्त शत्रुओं और बिना वजह कोर्ट-कचहरी या विवाद में परेशान करने वाले लोगों को शांत करने के लिए।
8. गृह क्लेश और अशांति निवारण मंत्र
-
मंत्र: “कामाख्या माई, काम की देवी, घर में शांति करो गनेशी। लड़ाई-झगड़ा दूर बहाओ, सुख-संपत्ति का वास कराओ। आन अवधूत की, दुहाई माँ कामाख्या की।”
-
उपयोग: परिवार में रोज-रोज चल रहे मनमुटाव, सास-बहू या पति-पत्नी के झगड़ों को दूर कर सुख-शांति लाने के लिए।
9. आत्मविश्वास और तेज वृद्धि मंत्र
-
मंत्र: “कामरूप देश में कामाख्या माता, जहाँ बैठो कामदेव मुस्काता। रति का रूप, काम की शक्ति, मेरे अंग-अंग में समाये। जो देखे सो मोहित होए, कामाख्या माई की शक्ति फुरे।”
-
उपयोग: इंटरव्यू में जाने से पहले, स्टेज पर भाषण देने से पहले या अपनी पर्सनालिटी (व्यक्तित्व) में गजब का निखार लाने के लिए प्रयोग करे।
10. भय और डरावने सपनों से मुक्ति मंत्र
-
मंत्र: “सोते-जागते रक्षा करे कामाख्या माई, काल-कंटक पास न आई। अंधेरा भागे, उजाला जागे, मेरी नैया पार लगावे। सत्य नाम आदेश गुरु का।”
-
उपयोग: रात को सोते समय अचानक लगने वाले डर, घबराहट या बच्चों को आने वाले डरावने सपनों को तुरंत रोकने के लिए।
## मेरे 15+ साल के अनुभव की एक सच्ची घटना: जब बंद दुकान पर माँ कामाख्या की कृपा बरसी
यह बात आज से करीब छह साल पहले की है। असम के कटक बॉर्डर के पास रहने वाले एक सज्जन मेरे पास आए थे। उनकी ग्रोसर्री की बहुत बड़ी दुकान थी, जो किसी समय बहुत अच्छी चलती थी।
लेकिन अचानक उनके सगे पट्टीदारों की बुरी नजर की वजह से या किसी तांत्रिक प्रयोग के कारण उनकी दुकान पूरी तरह से ठप हो गई। स्थिति यह थी कि पूरे दिन में एक भी ग्राहक बोहनी तक नहीं कराता था और वह कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे थे।
जब मैंने उनकी कुंडली बिचार किया, तो मामला बिल्कुल साफ देखने लगा। उनके दशम भाव (व्यापार भाव) पर शनि +राहु की युति थी और ऊपर से भ्रामरी योगिनी की दशा स्टार्ट हो गया था , जिसकी वजह से उनका ‘व्यापार बंधन’ दिखने को मिला।
मैंने उन्हें कोई खर्चीला अनुष्ठान बताने के बजाय, उनके ग्रह दोष खंडन केलिए सरल उपाय की साथ साथ माँ भगवती की व्यापार और धन बंधन मुक्ति मंत्र का एक छोटा सा अनुष्ठान करने का नियम समझाया। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ रोज सुबह दुकान खोलते ही धूप-दीप जलाकर इस मंत्र की केवल एक माला फेरना शुरू कर दिए थे।
शुरुआती 5 दिनों तक कुछ खास बदलाव नहीं दिखने को नही मिला था, लेकिन जैसे ही 9वां दिन बीता, उनकी दुकान पर ग्राहकों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि पड़ोस के दुकानदार भी हैरान रह गए। आज उनके कटक शहर में तीन बड़े शोरूम हैं। यह इस ग्रामीण लोक-कल्याणकारी विद्या का साक्षात प्रमाण है जो मैंने अपनी आँखों से देखा है।
## Frequently Asked Questions (FAQ)
सवाल 1: क्या Maa Kamakhya Shabar Mantra को सिद्ध करने के लिए किसी गुरु की जरूरत है?
जवाब: देखो भाई, सीधी बात है। शाबर मंत्रों की सबसे बड़ी खूबी यही है कि ये स्वयं सिद्ध होते हैं। इन्हें जन-कल्याण के उद्देश्य से बनाया गया है, इसलिए इन्हें कोई भी आम इंसान बिना किसी कड़े तांत्रिक दीक्षा के भी अपने घर पर पूरी श्रद्धा से पढ़ सकता है। बस मन में माँ के प्रति अटूट विश्वास होना चाहिए।
सवाल 2: इन मंत्रों का असर कितने दिनों में दिखना शुरू हो जाता है?
जवाब: शाबर मंत्रों का असर बहुत तीव्र होता है। अगर आप पूरी शुद्धता और श्रद्धा से नियमपूर्वक जप करते हैं, तो मात्र 7 से 11 दिनों के भीतर ही आपको अपनी समस्या में जादुई सुधार और संकट कटता हुआ महसूस होने लगेगा।
सवाल 3: क्या महिलाएं मासिक धर्म के दौरान इन शाबर मंत्रों का जप कर सकती हैं?
जवाब: नहीं! महिलाओं को अपने मासिक धर्म (Periods) के उन कड़े 5 दिनों के दौरान किसी भी मंत्र साधना को पूरी तरह से रोक देना चाहिए। शुद्धि होने के बाद ही वह इसे दोबारा आगे बढ़ा सकती हैं।
Need Accurate Kundli Guidance?
क्या आप भी किसी गंभीर तांत्रिक बाधा, व्यापार बंधन, शत्रु भय, गृह क्लेश या कुंडली के किसी भयंकर दोष से लंबे समय से परेशान हैं? अपनी समस्या का सीधा, बेबाक और सटीक तांत्रिक समाधान पाने के लिए आप तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
Connect Now on Call/WhatsApp: +91-9438741641
ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार
जय माँ कामाख्या