Hakini Siddhi Shabar Mantra: नियम, साधना विधि और सच

Hakini Siddhi Shabar Mantra: नियम, विधि और असली सच

भारतीय अध्यात्म और ग्रामीण अखाड़ों की गुप्त विद्याओं में शाबर विधा को सबसे प्रखर और तुरंत असर दिखाने वाला माना गया है। तंत्र शास्त्र के गहरे पन्नों में Hakini Siddhi Shabar Mantra एक ऐसा अलौकिक मंत्र है, जो साधक के जीवन से हर प्रकार की अला-बला, भूत-प्रेत बाधा और दुर्भाग्य को समूल नष्ट करने की क्षमता रखता है। शास्त्रों के अनुसार, माता हाकिनी स्वयं रुद्र शक्ति कहलाती हैं। यह कोई तामसिक प्रेत शक्ति नहीं हैं, बल्कि साक्षात महादेव की उग्र शक्ति हैं, जो साधक की सच्ची पुकार पर उसकी रक्षा के लिए तुरंत दौड़ती हैं।

मेरे भाई, एक बात अपने दिमाग में बहुत अच्छे से बिठा लो—नाथ पंथ की यह ग्रामीण शाबर विधा कोई बच्चों का खेल या इंटरनेट का कोई सस्ता खिलौना नहीं है। आज के इस कलयुग में कई भटके हुए लोग बिना किसी कड़े नियम-कायदे के, सिर्फ कौतूहल में या किसी को वश में करने या किसी का अहित करने के इछा से इन तीव्र मंत्रों को आजमाने बैठ जाते हैं। कभी भी चरित्र को पवित्र रखे बिना और गलत नीयत से इन उग्र विधाओं को छेड़ने का दुस्साहस मत करना। यदि साधक की भावना साफ नहीं है, तो इन प्रखर शक्तियों का भयंकर उल्टा प्रहार (Backfire) साधक के मानसिक संतुलन को पूरी तरह नष्ट कर सकता है।

तांत्रिक गुरु जी की विशेष चेतावनी:

यह तमाम मंत्र, साधना विधान और सुरक्षा प्रयोग केवल लोक-कल्याण, अकाल मृत्यु से रक्षा, नजर दोष से तड़पते बच्चों की सुरक्षा और जीवन के संकटों को दूर करने के लिए ऋषियों और सिद्धों द्वारा रचे गए हैं। इसका किसी भी प्रकार का मर्यादाहीन, अनैतिक या स्वार्थी उपयोग पूरी तरह वर्जित है। यदि कोई साधक गलत नीयत से इस अनुष्ठान में उतरता है, तो उसे इसके गंभीर मानसिक दुष्परिणाम स्वयं भुगतने होंगे। यह लेख केवल शास्त्रीय शोध, ज्योतिषीय ज्ञान और जन-जागृति के लिए प्रस्तुत है। किसी भी क्रिया से पूर्व योग्य तांत्रिक गुरु जी का मार्गदर्शन अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: यदि आप माता हाकिनी की इस रुद्र शक्ति के साथ-साथ बंगाली तांत्रिकों की अत्यंत प्रखर विद्या, कामरूप कामाख्या तंत्र सिद्धि के सवा लाख जप के कड़े नियम और सात्विक सम्मोहन प्रयोग को जानना चाहते हैं, तो [Bengali Vashikaran Mantra: नियम, विधि और प्रामाणिक सच] का यह प्रामाणिक लेख अवश्य पढ़ें।

मेरी 15 वर्षों के अनुभव की बात: राउरकेला की एक सच्ची घटना

अपने 15 से अधिक वर्षों के ज्योतिषीय और तांत्रिक मार्गदर्शन के दौरान मेरे आश्रम में कई ऐसे लोग आए, जो अधूरी जानकारी के कारण या किसी के किए-कराए तांत्रिक अभिचार के चक्रव्यूह में फंसकर अपनी सुख-शांति खो चुके थे। करीब 4 साल पुरानी बात है, जब मैं ओडिशा के राउरकेला (Rourkela) शहर के पास एक प्राचीन शिव मंदिर में गुप्त अनुष्ठान के सिलसिले में रुका हुआ था। वहाँ मुझसे मिलने सुंदरगढ़ के रहने वाले मनोज जी (बदला हुआ नाम) आए थे।

मनोज जी का सोने चांदी का व्यापार अचानक घोर संकट में आ गया था। उनके घर में अजीब भयानक ध्वनियां सुनाई देती थीं, व्यापार पूरी तरह ठप हो चुका था और रात को उन्हें डरावने सपने आते थे। घोर अवसाद में आकर वे पूरी तरह से सड़क पर आने की स्थिति में पहुँच चुके थे।

जब मैंने उनकी जन्मकुंडली और गोचर ग्रहों का कड़ा ज्योतिषीय विश्लेषण किया, तो उनके लग्न भाव और अष्टम भाव पर राहु और नीच के मंगल की ग्रहण युति देखने को मिली, जिसके कारण नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) उनके पूरे घर और ब्यापार पर प्रभाब दिखने को मिला था। मनोज जी के जीवन और उनकी मानसिक शांति को बचाने के लिए मैंने उन्हें एक विशेष तांत्रिक सुरक्षा कवच प्रदान किया और साथ ही उन्हें सात्विक तरीके से माता हाकिनी के इस दिव्य ग्रामीण शाबर मंत्र प्रयोग की दीक्षा दी।

जब मनोज जी ने पूरे संयम, कड़क ब्रह्मचर्य और पवित्र भाव से गुरु निर्देशन में इस ४१ दिनों के अनुष्ठान को पूरा किया, तब जाकर उनके घर की सारी नकारात्मक तरंगें धुएं की तरह उड़ गईं। व्यापार फिर से चमक उठा और आज वे पूरे वैभव के साथ अपना सुखी जीवन जी रहे हैं।

हाकिनी साबर मंत्र और उसका मूल प्रामाणिक विधान

यह हाकिनी सिद्धि अद्भुत और तीव्र प्रभाव दिखाती है। इसका प्रयोग सिद्ध होने के उपरांत जिस भी कार्य के लिए किया जाता है, उस कार्य को पूर्ण होना ही पड़ता है और उसका शीघ्र पूर्ण होना तय हो जाता है। यह साधना संपन्न करने वाले साधक की सभी मनोकामना पूर्ण होती है और समस्त कार्यों में लाभ मिलता है। शास्त्रों में वर्णित मूल मंत्र और उसका पूरा जप विधान नीचे दिया जा रहा है:

मूल शाबर मंत्र:

“ओम ताड हाँके नीम हाँके । ताल-तलैया जीब हाँके ।। कुता हाँके, हाथी हाँके । सुरज हाँके बाती हाँके ।। भूत हाँके प्रेत हाँके । डाकिनी-शाकीनी हाँके ।। चुडैल हाँके भूतनी हाँके । हाँके तु हबा आग ।। अला हाँके बला हाँके । सबकी तु हाँके भाग ।। तारी हाँके चांद हाँके । सकल जहाँन् हाँके ।। जय जय हकिणि मां भगबती ओम भ्रौं भ्रौं भ्रौं फट् स्वाहा ।।”

साधना और अनुष्ठान की संपूर्ण विधि:

  • शुभ मुहूर्त: इस साधना को साधक किसी भी शुभ मुहूर्त में रविवार या मंगलवार की रात्रि में चौथे पहर में शुरू करे।

  • वस्त्र और आसन: सर्वप्रथम पवित्र होकर लाल या काले वस्त्र धारण कर ले तथा किसी एकांत में आसन लगाए। उस पर वस्त्र बिछाए (आसन हमेशा ऊनी कम्बल का लेना चाहिए)।

  • दिशा और दीपक: साधना के समय अपना मुख पूर्व या दक्षिण दिशा में रखें और अपने सम्मुख एक तीली (तिल) के तेल का दीपक जलाए और पानी का कलश रखे।

  • धूप-दीप: पूजा स्थान पर गुग्गुल, लोबान और धूप-अगरबत्ती जलाए, जिससे वातावरण पूरी तरह पवित्र हो जाए।

  • स्मरण क्रिया: इसके बाद सर्वप्रथम गणेश स्मरण कर ले और फिर गुरु स्मरण व गुरु मंत्र का पाठ करे (गुरु मंत्र का जप अनिवार्य है)। इसके उपरांत शिव-शक्ति का स्मरण करके ध्यान लगाए।

  • जप का नियम: फिर उपरोक्त हाकिनी सिद्धि शाबर मंत्र को जपना आरम्भ करे। साधक अपना ध्यान केंद्रित करते हुए जाप करे तथा दीपक की ज्योति पर ध्यान लगाए।

  • अवधि: प्रतिदिन एक माला इस दिव्य मंत्र का जप करे। इसी प्रकार ४१ दिन तक यह साधना लगातार करे तो पूर्ण सिद्धि प्राप्त होती है और देवी हाकिनी साधक की समस्त कामना पूर्ण करती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न १: क्या Hakini Siddhi Shabar Mantra का जप बिना गुरु दीक्षा के सीधे श्मशान में किया जा सकता है?

उत्तर: कदापि नहीं। यह साक्षात रुद्र शक्ति का उग्र शाबर मंत्र है। बिना गुरु के संरक्षण, बिना सुरक्षा कवच के और बिना शरीर बंधन के रात के समय श्मशान या शिव मंदिर में एकांत साधना करना आपके मानसिक संतुलन को पूरी तरह बिगाड़ सकता है। ज्ञान के लिए इसे याद रखें, पर बिना गुरु के कदम न बढ़ाएं।

प्रश्न २: यदि ४१ दिनों की साधना के बीच में कोई अनिवार्य अशुद्धता आ जाए तो क्या नियम है?

उत्तर: शाबर विधाओं में पवित्रता और कड़क ब्रह्मचर्य का व्यावहारिक महत्त्व सबसे ऊपर है। यदि साधना के दिनों में कोई अनिवार्य शारीरिक अशुद्धता आ जाती है, तो साधना वहीं खंडित हो जाती है। ऐसी स्थिति में आपको पवित्र होकर फिर से संकल्प लेकर दोबारा ४१ दिनों की शुरुआत करनी होगी।

प्रश्न ३: क्या इस मंत्र के सिद्ध होने पर घर की अला-बला और नजर दोष हमेशा के लिए शांत हो जाते हैं?

उत्तर: बिल्कुल हाँ, शत-प्रतिशत शांत हो जाते हैं। जब यह मंत्र सिद्ध हो जाता है, तो साधक के चारों तरफ एक अभेद्य सुरक्षा चक्र बन जाता है। भूत, प्रेत, डाकिनी-शाकिनी या कोई भी नकारात्मक ऊर्जा उस घर की सीमा में प्रवेश नहीं कर पाती और परिवार में सुख-शांति का वास होता है।

Need Accurate Kundli Guidance?

क्या आप भी अपने वैवाहिक जीवन के कलह, करियर की रुकावट, अदालती मामले या किसी अज्ञात तांत्रिक बाधा से लंबे समय से परेशान हैं? अपनी कुंडली का सही, सटीक विश्लेषण और वास्तविक समाधान पाने के लिए अभी जुड़ें।

ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार – Connect Now on Call/WhatsApp: +91-9438741641

(Bhubaneswar, Odisha)

जय माँ कामाख्या

Acharya Pradip Kumar is the founder of Mystic Shiva Astrology and a practitioner of Vedic astrology with a solution-oriented approach. His work focuses on understanding birth charts as tools for clarity, awareness, and practical decision-making rather than fear-based predictions. Rooted in classical astrological principles and real-life experience, he emphasizes responsible guidance, timing, and conscious remedies aligned with an individual’s life path.

Leave a Comment