सपने में छिपकली देखने का मतलब

दोस्तों यह हम सभी जानते हैं कि सपने हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं । जान लें कि कुछ सपने हमारी रोजमर्रा जीवन के आस पास ही घूमती रहती है, तो वहीं कुछ सपने हमें आने वाले जीवन के बारें में आभास भी दिया करती हैं ।
ज्योतिष शास्त्रों में भी सपनों का काफी महत्व बताया गया है जिसके अनुसार सपने हमें हमारे ही भविष्य के बारंआ में पहले ही सचेत कर देने का दैवीय तरीका माना जाता है ।
यूं तो हम सपने कई तरह के देखते हैं और कुछ भी देख लिया करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी छिपकली को अपने सपने में देखा हैं ? अगर जवाब हां में है, तो आज आपको बताने जा रहा है कि आखिर क्या है छिपकली को सपने में देखने का मतलब ।
सपने में छिपकली देखने का मतलब-
कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे। वहीं, कुछ सपने हमें हैरान परेशान कर देते है और कुछ ऐसे भी सपने होते है जो हमें क्यों दिखाई दे जाते हैं यह हमें पता ही नहीं चलता है। ऐसा ही एक सपना है छिपकली का । जी हां, सपने में अगर आप छिपकली को देखते हैं, तो पहले यह जानना ज़रूरी है कि आप छिपकली को अपने सपने में किस स्थिति में देखा हैं, क्योंकि छिपकली की स्थिति के अनुसार ही आपको शुभ व अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है ।
सपने में छिपकली को बैठे हुए देखना –
अगर आप अपने सपने में छिपकली को बैठे हुए देखते हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि छिपकली को इस तरह देखने का मतलब है कि आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं या फिर आपको किसी बड़े हानि का सामना करना पड़ सकता है । तो दोस्तों आप भी अगर कभी अपने सपने में छिपकली को बैठे हुए देखते हैं, तो घबराए नहीं बल्कि खुद को तैयार करें कोई भी दुर्घटना से बचने के लिए ।
सपने में छिपकली को किड़े खाते हुए देखने का मतलब –
वहीं, अगर आप अपने सपने में छिपकली को किसी कीड़े को खाते हुए देखते हैं, तो जान लें कि इसका साफ अर्थ होता है कि आपके घर के आसपास चोरी हो सकती है । ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि आप अपने इस भय को नज़रअंदाज़ ना करें बल्कि पहले से और सचेत हो जाए और अपने आस पास के लोगों को भी एलर्ट कर दें ताकि छिपकली के ऐसे सपने आपका चाहकर भी कुछ बुरा ना कर सकें ।
सपने में छिपकली को डरकर भागते हुए देखने का मतलब-
यही नहीं, अगर आप अपने सपने में छिपकली को खुद से डरकर भागते हुए देखते हैं, तो खुश हो जाइए क्योंकि यह एक शुभ संकेत माना जाता है । कहते हैं कि छिपकली को ऐसी स्थिति में देखने का अर्थ है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। धन की बौछार के साथ-साथ घर में सुख व समृद्धि का आगमन होगा और आप एक खुशहाल ज़िंदगी जीएंगे ।

To know more about Tantra & Astrological services, please feel free to Contact Us :

ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार (Mob) 9937207157/ 9438741641 (Call/ Whatsapp)

Acharya Pradip Kumar is the founder of Mystic Shiva Astrology and a practitioner of Vedic astrology with a solution-oriented approach. His work focuses on understanding birth charts as tools for clarity, awareness, and practical decision-making rather than fear-based predictions. Rooted in classical astrological principles and real-life experience, he emphasizes responsible guidance, timing, and conscious remedies aligned with an individual’s life path.

Leave a Comment