Urvashi Apsara Shabar Mantra: साधना नियम और अनुभव
प्रणाम मेरी भाई और बेहेनों! पिछले 15 सालों से ज्योतिष और तंत्र की रहस्यमयी दुनिया की खोज और साधनाओं के उतार-चढ़ाव के बाद, आज मैं अपने पाठकों के सामने एक ऐसा विषय लेकर आया हूँ जिसे लेकर इंटरनेट पर बहुत ज्यादा भ्रम फैला हुआ है।
जब जीवन में चारों तरफ हताशा, मानसिक तनाव और कला-सौंदर्य की कमी होने लगती है, तो इंसान का मन किसी सौम्य और सात्विक शक्ति की तरफ आकर्षित होता है। हमारे सिद्ध संतों महत्मा और नाथ पंथ के ओझाओं ने अचूक ग्रामीण साबर मंत्र विद्या दी है, जिसे हम Urvashi Apsara Shabar Mantra कहते हैं।
आजकल इंटरनेट पर अप्सराओं के नाम पर तरह-तरह की मनगढ़ंत कहानियाँ परोसी जा रही हैं, जिससे नए साधक भटक जाते हैं। देखो भाई, साबर मंत्रों की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये सीधे ‘आन और दुहाई’ पर काम करते हैं। इसमें किसी बड़ी कठिन संस्कृत कर्मकांड की जरूरत नहीं होती।
आज मैं आपको प्राचीन तांत्रिक ग्रंथों के अनुसार उर्वशी अप्सरा के 5 सबसे प्रामाणिक और मूल स्वरूपों के मंत्र, साधना के असली नियम और साधना के दौरान होने वाले वास्तविक अनुभवों को समझाने जा रहा हूँ, ताकि आपको उर्वशी अप्सरा के बारे में सही जानकारी मिल सके।
## दिव्य शक्तियों का आवाहन और साबर तंत्र का मूल विधान
देखो भाई, जब हम शाबर तंत्र के माध्यम से किसी स्वर्ग की दिव्य शक्ति या अप्सरा का आवाहन करते हैं, तो हमारे मन का दृष्टिकोण पूरी तरह साफ होना चाहिए।
प्राचीन ग्रंथों में अप्सरा को तीन रूपों में सिद्ध करने का विधान मिलता है— माता, बहन या प्रेमिका/पत्नी। लेकिन साबर तंत्र के सच्चे जानकार और मेरे 15+ साल का अनुभव हमेशा यही सलाह देता है कि कलयुग में किसी भी अप्सरा को हमेशा ‘मित्र’ या ‘मार्गदर्शक’ के रूप में ही सिद्ध करने का संकल्प लेना चाहिए।
इससे साधक का आध्यात्मिक और मानसिक जीवन पूरी तरह सुरक्षित रहता है और उसे जीवन में सुख, ऐश्वर्य, मानसिक शांति और कला-सौंदर्य की प्राप्ति होती है। शाबर मंत्रों की भाषा भले ही देहाती या मिश्रित होती है, लेकिन गुरु गोरखनाथ और नवनाथों की शक्ति के कारण ये मंत्र सीधे निशाने पर जाकर लगते हैं।
जब आप पूरी श्रद्धा और शुद्ध आचरण के साथ इस साधना मार्ग पर कदम बढ़ाते हैं, तो आपके जीवन की नीरसता पूरी तरह समाप्त होने लगती है और मानसिक चेतना का विकास होता है।
विशेष सलाह: याद रखें, नवनाथों की यह शाबर विद्या जहाँ एक तरफ अप्सरा साधना जैसी सौम्य शक्तियाँ प्रदान करती है, वहीं दूसरी तरफ जीवन के भयंकर तांत्रिक संकटों को काटने का अचूक हतियार भी है। यदि आप दुश्मनों की गंदी करणी, मूठ या व्यापार बंधन से परेशान हैं, तो माँ उर्वशी की इस सात्विक साधना के साथ-साथ हमारी यह विशेष गाइड [Ashu Mehatarani Shabar Mantra: 7 तीक्ष्ण मंत्र, साधना नियम और तांत्रिक रक्षा कवच] को भी एक बार जरूर पढ़ें, ताकि हर संकट का तत्काल पलटवार हो सके।
## उर्वशी अप्सरा के 5 प्रामाणिक एवं मूल मंत्र स्वरूप
यहाँ प्राचीन हस्तलिखित प्रतियों से लिए गए उर्वशी अप्सरा के 5 प्रामाणिक मंत्र दिए जा रहे हैं। साधक अपनी पात्रता और अंतरात्मा की पुकार के अनुसार किसी भी एक मंत्र का चयन कर सकता है:
1. उर्वशी अप्सरा साबर मंत्र (प्रामाणिक एवं मूल)
मंत्र: “ॐ नमो आदेश गुरु को। उर्वशी अप्सरा, इंद्र की दासी, स्वर्ग से उतरी, हाथ में लिए फूलों की माला। मेरे वश में आ, मेरे पास आ। जो न आए, तो गुरु गोरखनाथ की आन। दुहाई कामाख्या माई की, दुहाई गौरा पार्वती की। शब्द सांचा, पिंड कांचा, चलो मंत्र ईश्वरो वाचा।”
2. उर्वशी अप्सरा साबर मंत्र (द्वितीय स्वरूप)
मंत्र: “ॐ नमो आदेश गुरु को। उर्वशी अप्सरा, रूप की रानी, स्वर्ग की परी। आओ आओ, मेरे सम्मुख आओ, अपना रूप दिखाओ। यदि न आओ, तो राजा इन्द्र का आसन डोले, जती गोरखनाथ का वज्र गिरे। मेरी भक्ति, गुरु की शक्ति, फुरो मन्त्र ईश्वरो वाचा।”
3. उर्वशी अप्सरा साबर मंत्र (तीसरा – तीव्र स्वरूप)
मंत्र: “ॐ नमो आदेश गुरु को। उर्वशी अप्सरा, इंद्र की चेरी, कामदेव की सहेली। हाथ में लिए अमृत का कुंभा, मुख पर चमके रूप का खंभा। आओ, बैठो, मेरे मन को सुहाओ, जो मांगू सो लाकर दो। दुहाई सुलेमान पैगंबर की, आन वीर हनुमान की। शब्द सांचा, पिंड कांचा, फुरो मन्त्र ईश्वरो वाचा।”
4. उर्वशी अप्सरा साबर मंत्र (किताबी एवं प्राचीन स्वरूप)
मंत्र: “ॐ नमो आदेश गुरु को। उर्वशी अप्सरा, इंद्र की साख, स्वर्ग की दाख। चली आए, मदमाती आए, रूप का दरिया बहाती आए। ना आए, तो राजा इंद्र का वज्र टूटे, लोना चमारी की गादी छूटे। मेरी भक्ति, गुरु की शक्ति, फुरो मन्त्र ईश्वरो वाचा। सत्य नाम आदेश गुरु का।”
5. उर्वशी अप्सरा साबर मंत्र (पांचवां – प्रत्यक्ष सिद्धि स्वरूप)
मंत्र: “ॐ आदेश गुरु को। उर्वशी अप्सरा, इंद्र की चेरी, काम की नगरी से चली आए। सोलह श्रृंगार कर आए, घुंघरू की छम-छम सुनाए। जो न आए, तो कालका माई का खप्पर फूटे, लोना चमारी का बाचा टूटे। चलो मंत्र, देखो उर्वशी तेरे रूप का तमाशा। शब्द सांचा, पिंड कांचा, फुरो मन्त्र ईश्वरो वाचा।”
## अप्सरा साबर साधना के 3 नियम
प्राचीन हस्तलिखित प्रतियों के अनुसार, साबर मंत्रों से जब किसी सात्विक या दिव्य शक्ति को साधा जाता है, तो इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है:
-
दिशा और समय: किताबों के अनुसार, यह साधना हमेशा उत्तर दिशा (North) या ईशान कोण की तरफ मुंह करके की जाती है, क्योंकि इस दिशा को कुबेर और देवताओं की दिशा माना गया है। साधना का समय हमेशा रात्रि 10 बजे के बाद का होता है।
-
आसन और वस्त्र: इसमें सफेद या गुलाबी रंग के सूती या रेशमी आसन और वस्त्रों का धारण करने का नियम है। साबर ग्रंथों में स्पष्ट लिखा है कि अप्सराएं सौंदर्य और पूर्ण स्वच्छता की प्रतीक हैं, इसलिए आपका साधना कक्ष अत्यंत सुगन्धित (चमेली, मोगरा या गुलाब के शुद्ध इत्र से) होना चाहिए।
-
दीपक का विधान: इन मंत्रों के अनुष्ठान में अक्सर चमेली के तेल का या गाय के शुद्ध घी का अखंड दीपक जलाया जाता है, और वह दीपक पूरी साधना अवधि के दौरान बिल्कुल भी बुझना नहीं चाहिए।
## साधना के दौरान होने वाले वास्तविक अनुभव
यदि कोई साधक पूर्ण पवित्रता और ब्रह्मचर्य के साथ इन असली मंत्रों का जाप करता है, तो ग्रंथों और व्यावहारिक अनुभवों के अनुसार उसे तीन अलग-अलग चरणों में ये संकेत महसूस होते हैं:
-
प्रथम चरण (1-3 दिन): साधक को अचानक अपने बंद कमरे के भीतर एक बहुत ही तीखी, दिव्य और अज्ञात सुगंध आने लगती है, भले ही उसने कमरे में कोई इत्र या अगरबत्ती न जलाई हो।
-
द्वितीय चरण (4-7 दिन): सोते समय या अर्ध-ध्यान की अवस्था में साधक को ऐसा स्पष्ट आभास होता है कि उसके पास कोई दिव्य नारी खड़ा है या हवा का एक बहुत ही ठंडा और सुखद झोंका उसे छूकर गुजरा है।
-
अंतिम चरण (7 दिन के बाद): साधक को आधी रात के सन्नाटे में कानों में किसी अपूर्ब सुन्दर नारी का पायल या घुंघरू की बहुत धीमी, मधुर और रुनझुन ध्वनि सुनाई देने लगती है।
महत्वपूर्ण नोट: हमारे प्राचीन ग्रंथों में स्पष्ट लिखा है कि किसी भी प्रकार के डरावने अनुभव साबर अप्सरा साधना में कभी नहीं होते, क्योंकि ये पूरी तरह से सौम्य और सात्विक शक्तियां हैं। इसलिए मन से डर को पूरी तरह निकाल देना चाहिए।
## मेरे 15+ साल के अनुभव की एक सच्ची घटना: जब अवसाद से घिरे एक कलाकार का चमका भाग्य
यह बात आज से करीब पांच साल पहले की है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक बेहद प्रतिभावान लेकिन बुरी तरह असफल स्क्रिप्ट राइटर और संगीतकार मेरे पास ओडिशा आए थे।
वह पिछले 3 सालों से भयंकर अवसाद (Depression) और मानसिक ब्लॉक से जूझ रहे थे। उनकी स्थिति ऐसी थी कि उनका दिमाग सचमुझ पूरी तरह ठप हो चुका था, कोई नया विचार नहीं आता था और वह आर्थिक रूप से पूरी तरह कंगाल होने की कगार पर थे।
जब मैंने उनकी कुंडली बिचार किया, तो उनके पंचम भाव में (बुद्धि और कला का घर) पर शनि और राहु की क्रूर युति थी और शुक्र ग्रह धनु राशी में बैठा था, यंहा इनका दुःख कम नहीं हुआ था योगिनी दशा में वो समय पर उल्का योगिनी का दशा भी चल रहा हैं जिसके कारण कर्म में रुकाबट के कारण जीवन में कठिन परिस्थिति दिखने को मिला था।
मैंने उन्हें कोई लाखों का ढोंग या तांत्रिक अनुष्ठान करने की सलाह नहीं दी। मैंने उन्हें उर्वशी शाबर मंत्र की साधना विधि विस्तार से बताई। उन्होंने मुंबई लौटकर अपने एकांत कमरे को साफ-सुथरा किया, मोगरे का इत्र लगाया और उत्तर दिशा की ओर मुख करके चमेली के तेल का दीपक जलाकर माँ उर्वशी को ‘मार्गदर्शक मित्र’ मानकर अनुष्ठान शुरू किया।
साधना के ठीक 11वें दिन उन्हें रात में घुंघरू की मधुर ध्वनि का आभास हुआ और उनका मानसिक ब्लॉक पूरी तरह टूट गया। उनके दिमाग में ऐसे अद्भुत संगीत के विचार आए जो उन्होंने पहले कभी नहीं सोचे थे। आज वही जातक बड़े बैनर की फिल्मों के लिए काम कर रहा है और उसका शुक्र ग्रह पूरी तरह जाग्रत हो चुका है।
## Frequently Asked Questions (FAQ)
सवाल 1: क्या Urvashi Apsara Shabar Mantra का जप करने से वैवाहिक जीवन में कोई नुकसान होता है?
जवाब: देखो भाई, साफ और सीधी बात है। अगर तुम अप्सरा को ‘प्रेमिका या पत्नी’ के रूप में सिद्ध करने की तामसिक या वासनापूर्ण जिद्द करोगे, तो वैवाहिक जीवन में अनबन होना तय है। लेकिन अगर तुम मेरी सलाह मानकर उसे केवल एक ‘मित्र, मार्गदर्शक या कला की देवी’ मानकर साधोगे, तो तुम्हारे जीवन में कला-सौंदर्य की कमी दूर होगी और वैवाहिक जीवन और अधिक मधुर हो जाएगा।
सवाल 2: क्या इस साधना को महिलाएं भी अपनी सुंदरता और आकर्षण बढ़ाने के लिए कर सकती हैं?
जवाब: हाँ, बिल्कुल कर सकती हैं! अप्सराएं सौंदर्य, सम्मोहन और कला की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं। यदि कोई महिला या युवती इस सौम्य साबर मंत्र का नियमित जाप करती है, तो उसके चेहरे का तेज (ओज) बढ़ता है, आकर्षण शक्ति मजबूत होती है और समाज में उसका मान-सम्मान तेजी से फैलता है।
सवाल 3: यदि साधना काल के दौरान मासिक धर्म आ जाए या सूतक लग जाए तो क्या करें?
जवाब: कान खोलकर सुन लो, शाबर तंत्र का कड़ा नियम है कि इसमें मानसिक और शारीरिक शुद्धता पहली शर्त है। महिलाओं को अपने कठिन दिनों (Periods) के दौरान इस साधना को तुरंत रोक देना चाहिए। इसी तरह घर में सूतक या पातक लगने पर भी साधना वर्जित है। शुद्धि होने के बाद फिर से संकल्प लेकर अनुष्ठान को आगे बढ़ाना चाहिए।
## Need Accurate Kundli Guidance?
क्या आपके जीवन में भी मानसिक तनाव है, कला या करियर में लगातार असफलता मिल रही है, या आपकी कुंडली में शुक्र और बुध ग्रह पूरी तरह कमजोर होकर बैठे हैं? अपनी समस्या का सीधा, बेबाक और सटीक समाधान पाने के लिए आप तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
Connect Now on Call/WhatsApp: +91-9438741641
ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार
जय माँ कामाख्या