Aghori Tantra Guru Diksha: साधना मार्ग का परम सत्य

Aghori Tantra Guru Diksha: साधना मार्ग का परम सत्य

प्रणाम मेरे भाई और बेहेनों! पिछले 15 सालों से ज्योतिष, तंत्र और श्मशानी चेतना की इस रहस्यमयी दुनिया को बहुत करीब से जीने के बाद, आज मैं आपके सामने एक ऐसा विषय लेकर आया हूँ जिसके बिना तंत्र मार्ग में कदम रखना साक्षात काल के गाल में समाने जैसा है—Aghori Tantra Guru Diksha

समस्त साधना में गुरु का होना और गुरु से साधना सिद्धि की दीक्षा लेना बिल्कुल अनिवार्य है! आजकल इंटरनेट पर किताबों और वीडियो को देखकर लोग बिना सोचे-समझे उग्र साधनाएं शुरू कर देते हैं, जिसका परिणाम भारी मानसिक व शारीरिक नुकसान आजके समय में बहुत दिखने को मिलता है।

देखो भाई, अघोर पंथ कोई साधारण पूजा-पाठ नहीं है यह तंत्र मार्ग वो गूढ़ रहश्यमयी रास्ता है जंहा बिना गुरु से एक कदम जाना मुश्किल है । आज मैं आप सबको प्राचीन ग्रंथों के अनुसार गुरु दीक्षा की असली महिमा, इसके व्यावहारिक नियम और इसके पीछे के आध्यात्मिक विज्ञान को समझाने जा रहा हूँ, ताकि आपका साधना मार्ग पूर्ण रूप से सुरक्षित रहे।

## शक्तिदान का रहस्य और साबर तंत्र का मूल नियम

साधकों! कोई भी अघोरी तंत्र साधना आरम्भ करने से पहले (पूर्व) किसी सिद्ध महात्मा, ऋषि मुनि, योगी, संत, आचार्य या सिद्ध साधक आदि में से किसी योग्य सज्जन महापुरुष को अपने गुरु रूप में धारण करें (गुरु बना लें)। उनसे शिक्षा-दीक्षा प्राप्त कर लें और अघोरी तंत्र साधना सम्बन्धित ज्ञान अर्जित कर लें!

दीक्षा के उपरांत ही अघोरी तंत्र साधना करनी चाहिये! बिना दीक्षा व शिक्षा लिये साधना नहीं करनी चाहियें, इसके बिना लाभ नहीं होता।

गुरु का सानिध्य प्राप्त होने के बाद साधक को अपनी साधना का मार्ग बिल्कुल सरल और सुगम हो जाता है और साधक के आन्तरिक ज्ञान का विकास हो जाता है। इसमें गुरु की शक्ति रूपी दीक्षा से साधक की अंदर जितने सारा अशुद्धियां होता है , वो स्वयमेव समाप्त हो जाती हैं, क्योंकि गुरु से प्राप्त दीक्षा में एक प्रकार से तेज पुंज का प्रवाह होता है।

उस पुंज में गुरु की समस्त शक्तियों का समावेश होता है, जो कि गुरुजी के सम्पूर्ण जीवन की साधना करने से प्राप्त किया हुआ होता है। वही शक्ति गुरु अपने शिष्यों को गुरु मंत्र के और दीक्षा-शिक्षा के रूप में प्रदान करते हैं!

इसीलिये गुरु की दीक्षा को हमारे भारतीय संस्कृति में एक अनमोल एवं सर्वश्रेष्ठ शक्तिदान कहा जाता है। गुरु की महानता, श्रेष्ठता सर्वोपरि है। समस्त शास्त्रों में प्राचीन ऋषियों व मुनियों ने गुरु को ईश्वर तुल्य ही नहीं, अपितु उससे भी बढ़कर एवं महान कहा है:

“बलिहारी गुरु आपकी गोविन्द दियो बताय”

इसलिये गुरु की आज्ञा से ही मार्ग पर चलना चाहिये।

विशेष सलाह: गुरु दीक्षा के इन नियमों को आत्मसात करने के साथ-साथ यदि आप अघोर पंथ के परम अद्वैत दर्शन, चिता की भस्म और कपाल साधना के पीछे के असली दार्शनिक लॉजिक को विस्तार से समझना चाहते हैं, तो हमारी यह प्रामाणिक गाइड [Aghori Tantra: श्मशान साधना और मोक्ष का वास्तविक रहस्य] को भी एक बार जरूर पढ़ें, ताकि इस क्रांतिकारी आध्यात्मिक मार्ग को लेकर आपका सारा भ्रम हमेशा के लिए दूर हो सके।

## अघोर दीक्षा काल के व्यावहारिक नियम

साधक अपने गुरु से दीक्षा प्राप्त करने के बाद गुरु द्वारा बताये गये नियमों का पालन करते हुये क्रम से साधना करें। साधना के दिनों मे प्रतिदिन जानकारी लेते रहें और जो साधक (स्वयं) साधना करता हो, उसकी हर एक बात और अनुभव अपने गुरुजी को बताते रहे।

अगर आप कहीं किसी कारणवश कोई गलती भी करते होंगे, तो गुरुजी पुनः सही रास्ता बताकर उसे सुधार लेंगे! इसलिये साधना की अवधि में गुरुजी से निरंतर परामर्श लेते रहें, या हो सके तो आप (साधक) अपने गुरुजी के चरणों (पास में) रहकर ही साधना करें तो सबसे उत्तम रहेगा। गुरु की दीक्षा की महत्ता यही है कि वह साधक के अहंकार को नष्ट कर उसके भीतर शिवत्व को जाग्रत करती है।

विशेष सलाह: याद रखें, नवनाथों की यह शाबर विद्या जहाँ गुरु कृपा से फलित होती है, वहीं जीवन की उग्र बाधाओं को काटने के लिए रक्षक का भी काम करती है। यदि आप शत्रुओं की गंदी करणी या बंधन से परेशान हैं, तो इस ज्ञान के साथ हमारी विशेष गाइड [Ashu Mehatarani Shabar Mantra: 7 तीक्ष्ण मंत्र और साधना नियम] को भी समय निकालकर जरूर पढ़ें।

## मेरे 15+ साल के अनुभव की एक सच्ची घटना: जब बिना गुरु के भटके साधक को मिला जीवनदान

यह बात आज से करीब आठ साल पहले की है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से एक उत्साही नौजवान मेरे पास ओडिशा आया था। उसने इंटरनेट से कहीं से कोई उग्र मसान मंत्र उठा लिया था और बिना किसी गुरु के संरक्षण के सीधे श्मशान में जाकर जाप शुरू कर दिया।

मात्र 4 दिनों के भीतर उसकी स्थिति ऐसी हो गई कि उसे दिन-रात डरावने साये दिखने लगे, उसका खाना-पीना छूट गया और वह पागलों की तरह अजीब हरकतें करने लगा।

जब उसके घरवाले उसे मेरे पास लाए और मैंने उसकी जन्म कुंडली का बारीक बिचार किया, तो पता चला कि उसकी कुंडली के अष्टम भाव जो Transformation और पाताल से संबंधित है , वंहा राहु की क्रूर दृष्टि और नवम भाब में कोई ग्रह नही ना नवम भाव का ग्रह मजबूत था।

इससे यह तय था की उनके ऊपर कोई धर्म बल थी नहीं ना कोई गुरु की आशीर्वाद थी और बिना सुरक्षा कवच के उग्र साधना करने के कारण तीव्र तेज पुंज का प्रवाह उसके मस्तिष्क पर उल्टा हावी हो गया था।

मैंने उसे सीधे डांट लगाई और सबसे पहले उसे शांत किया। मैंने स्वयं उसे अपने पास 7 दिनों तक रखा, अघोर नियमों के अनुसार उसकी मानसिक शुद्धि की और उसे सही विधि से दीक्षा देकर गुरु मंत्र प्रदान किया। जैसे ही गुरु मंत्र की शक्ति उसके भीतर गई, मात्र 3 दिनों के भीतर उसके सारे डरावने अनुभव समाप्त हो गए और उसका दिमाग पूरी तरह शांत हो गया।

आज वह लड़का एक बहुत ही मर्यादित और सफल साधक के रूप में अपने गृहस्थ जीवन को जी रहा है। यह इस बात का साक्षात प्रमाण है कि बिना गुरु के इस राह पर पैर रखना सीधे काल को बुलावा देना है।

## Frequently Asked Questions (FAQ)

सवाल 1: क्या बिना किसी गुरु के Aghori Tantra Guru Diksha लिए शाबर मंत्रों का जप किया जा सकता है?

जवाब: देखो भाई, साफ और दो-टूक बात है। शाबर मंत्र भले ही बहुत जल्दी जाग्रत होते हैं, लेकिन अघोर और श्मशानी विद्याओं के मंत्रों की प्रकृति अत्यंत उग्र होती है। बिना गुरु के दीक्षा और मार्गदर्शन के इन मंत्रों का तीव्र मानसिक जप आपके मस्तिष्क का संतुलन पूरी तरह बिगाड़ सकता है। इसलिए गुरु की आज्ञा के बिना इस मार्ग पर एक कदम भी आगे न बढ़ाएं।

सवाल 2: क्या गुरु से दीक्षा प्राप्त करने के बाद साधना के नियम बदल जाते हैं?

जवाब: कान खोलकर सुन लो भाई, गुरु जब आपको दीक्षा देते हैं, तो वे आपके चक्रों की स्थिति और आपकी जन्म कुंडली के ग्रहों को देखकर आपके लिए अनुकूल नियम तय करते हैं। दीक्षा के बाद गुरु की शक्ति आपके साथ जुड़ जाती है, जिससे साधना का कठिन मार्ग भी बिल्कुल सुगम और सुरक्षित हो जाता है। गुरु के बताए नियमों का अक्षरशः पालन करना ही साधक का परम कर्तव्य है।

सवाल 3: यदि कोई योग्य गुरु न मिले, तो क्या भगवान शिव को गुरु मानकर साधना शुरू कर सकते हैं?

जवाब: सीधा बात है भाई, भगवान शिव आदिगुरु हैं, इसमें कोई संशय नहीं है। लेकिन साधना काल के दौरान जब तीव्र मानसिक या अदृश्य अनुभव होते हैं, तब आपको भौतिक रूप से मार्गदर्शन देने और आपकी गलतियों को सुधारने के लिए एक जीवित गुरु की आवश्यकता होती है। जब तक कोई योग्य गुरु न मिले, तब तक केवल सात्विक नाम जप करें, उग्र तांत्रिक साधनाओं में हाथ बिल्कुल न डालें।

## Need Accurate Kundli Guidance?

क्या आप भी अपने जीवन में किसी गंभीर तांत्रिक संकट, ऊपरी बाधा, करियर की रुकावट, पारिवारिक क्लेश या कुंडली के किसी भयंकर ग्रह दोष से परेशान हैं और सही आध्यात्मिक मार्गदर्शन चाहते हैं? अपनी समस्या का सीधा, बेबाक और सटीक समाधान पाने के लिए आप तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

Connect Now on Call/WhatsApp: +91-9438741641

ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार

जय माँ कामाख्या

Acharya Pradip Kumar is the founder of Mystic Shiva Astrology and a practitioner of Vedic astrology with a solution-oriented approach. His work focuses on understanding birth charts as tools for clarity, awareness, and practical decision-making rather than fear-based predictions. Rooted in classical astrological principles and real-life experience, he emphasizes responsible guidance, timing, and conscious remedies aligned with an individual’s life path.

Leave a Comment