Maha Hanuman Kilana Mantra: रहस्य और सही विधि
सनातन धर्म और तंत्र विधा में हनुमान जी को संकटमोचन और कलयुग का सबसे जाग्रत देव माना गया है। जब किसी व्यक्ति के पीछे नकारात्मक शक्तियां, किया-कराया या ऊपरी हवा जैसी बाधाएं हाथ धोकर पीछे पड़ जाती हैं, तब रक्षा कवच के रूप में वीर हनुमान की शरण ली जाती है। आज हम Maha Hanuman Kilana Mantra के रहस्य, इसके पीछे के शाबर विज्ञान और इसे सिद्ध करने की विधि को सरल भाषा में समझेंगे। जो साधक लोक-कल्याण के उद्देश्य से आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें Maha Hanuman Kilana Mantra की मर्यादाओं का पूरा ज्ञान होना चाहिए।
एक बात अपने दिमाग में अच्छे से बैठा लो , मंत्र कोई तमाशा नहीं है। यह पूरी तरह से अनुशासन, ब्रह्मचर्य और मन के अडिग विश्वास का खेल है। जितने भी साधक मुझसे जुड़ते हैं, मैं उन्हें बार-बार यही समझाता हूँ कि अध्यात्म के मार्ग पर जल्दबाजी मत करो; जो करो, गुरु के बताए नियमों के अनुसार करो।
संकट मोचन विधा का आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व
यह महाबली महावीर चिरंजीव हनुमान जी का वह गुप्त मंत्र विधान है, जो गुरु परंपरा से अनादि काल से चलता आ रहा है और न जाने कितने युगों से सिद्ध होता आ रहा है। तंत्र शास्त्र में ‘कीलन’ का मतलब होता है कील देना, यानी किसी बीमारी, प्रेत बाधा या नकारात्मक ऊर्जा को एक जगह बांधकर पूरी तरह से बेअसर कर देना।
हमारे ग्रामीण अंचलों और प्राचीन तांत्रिक पीठों में आज भी कई साधक गुप्त रूप से अपनी शाबर रक्षा कवच प्रयोग के माध्यम से लोगों के कष्टों का निवारण करते हैं। हनुमान जी का यह किलन मंत्र इतना प्रबल और तीक्ष्ण है कि यदि कोई साधक पूरी निष्ठा के साथ बैठ जाए, तो यह बेहद कम समय में सिद्ध होकर अपना प्रभाव दिखाने लगता है। यह ऊर्जा साक्षात वीर हनुमान की छाया के रूप में साधक की रक्षा करती है।
मेरी 15 वर्षों के अनुभव की बात –
अक्सर लोग मेरे पास आते हैं जो कहते हैं कि गुरु जी, हमारे घर पर किसी ने कुछ करा दिया है या रात को अचानक डर लगता है। करीब 9 साल पुरानी बात है, Tangi (Khurda , Odisha) का रहने वाला महेंद्र (बदला हुआ नाम) बहुत बड़ी मुसीबत में था। उसके छोटे बेटे को अचानक रात में तेज बुखार आता था और घर पर हमेशा लड़ाई झगडा चल रहा था । कई डॉक्टरों को दिखाया, पर रिपोर्ट सब नॉर्मल आती थी। किसी ने उसे झाड़-फूंक के गलत चक्कर में डाल दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
जब वह रोता हुआ मेरे पास आया, तो मैंने स्थिति को समझा। मैंने उसे सबसे पहले धैर्य रखने को कहा और फिर सही मंगलवार का मुहूर्त देखकर उसे Maha Hanuman Kilana Mantra की दीक्षा दी। मैंने उसे स्वयं अपने घर पर बैठकर इस किलन विधा को सिद्ध करने का पूरा गुप्त नियम समझाया।
महेंद्र ने सारे नियमों का पालन करते हुए ठीक रात नौ बजे हनुमान जी के सम्मुख बैठकर इस मंत्र का जाप किया। साधना पूरी होने के बाद उसने उसी मंत्र से अभिमंत्रित करके अपने बच्चे के गले में एक रक्षा सूत्र (गंडा) बांध दिया। आप विश्वास नहीं करेंगे, उसी रात से बच्चे का चौंकना और बुखार आना हमेशा के लिए ठीक हो गया। आज उसका पूरा परिवार सुख-शांति से रह रहा है। इस सच्ची घटना से यही सीख मिलती है कि यदि आपके पास सही मंत्र और सही विधि है, तो बड़ी से बड़ी नकारात्मक शक्ति भी आपके सामने टिक नहीं सकती।
यह भी पढ़ें: यदि आप जीवन में कड़े परिश्रम के बाद भी मनचाही सफलता पाने में असफल हो रहे हैं, तो [Manobaanchhit Phal Hetu Mantra: विधि, नियम व रहस्य] का यह प्रामाणिक प्रयोग आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकता है।
वीर हनुमान किलन मंत्र और उसके प्रकार
यहाँ गुरु परंपरा से प्राप्त दो बेहद प्रभावशाली किलन मंत्र दिए जा रहे हैं। ध्यान रहे, इन दोनों मंत्रों को अलग-अलग मंगलवार को सिद्ध करना है, एक साथ नहीं।
पहला हनुमान किलन मंत्र (काया और मसान कीलन)
मंत्र: “कीलू कीलू महा कीलू, कीलू अपनी काया। मरघट का मसान कीलू, हनुमत करे छाया !!”
दूसरा हनुमान किलन मंत्र (शत्रु और प्रेत बंधन)
मंत्र: “मरघट कीलू मरघाटा कीलू। धर छाती पॉव महिसासुर कीलू। फटै ना मोहडो निकले ना जीव। खैंच बॉध दें हनुमत वीर !!”
हनुमान किलन विधा की प्रामाणिक और सटीक विधि
यदि आप इस अनुष्ठान को घर पर सिद्ध करना चाहते हैं, तो समय और नियम का सही से पालन करें। अधूरी या लापरवाह तैयारी से किया गया जाप कभी फलित नहीं होता।
आवश्यक सामग्री और प्रारंभिक तैयारी
-
आसन और वस्त्र: साधना काल में लाल रंग का ऊनी आसन बिछाएं। साधक स्वयं लाल या सफेद रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करे।
-
दिशा और मुख: आपका मुख हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
-
भोग और पूजन: हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने बैठें। माता का और हनुमान जी का पंचोपचार पूजन करें और शुद्ध बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
जाप का गुप्त नियम और समय सारणी
यह प्रयोग मंगलवार रात्रि ठीक नौ बजे शुरू करना है। इसमें यह ध्यान रखें कि समय नौ बजे का हो। पूजन-पाठ नौ से पहले शुरू कर देना, लेकिन मंत्र का जाप ठीक नौ बजे शुरू हो जाना चाहिए।
आपको रुद्राक्ष की माला से कम से कम 5 माला का जाप करना अनिवार्य है। यह केवल एक ही मंगलवार की रात्रि में सिद्ध हो जाता है। जो साधक अपनी आंतरिक शक्ति को और अधिक बढ़ाना चाहते हैं, वे अपनी क्षमता के अनुसार 11, 21, 41 या 51 माला का जप कर सकते हैं। यह मंत्र अपने आप में पूरा कार्य करने में पूरी तरह सक्षम है।
लोक कल्याण में मंत्र का व्यावहारिक प्रयोग
एक बार जब आप इस मंत्र को सिद्ध कर लेते हैं, तो इसके द्वारा किसी भी पीड़ित व्यक्ति का आसानी से इलाज किया जा सकता है। छोटी-मोटी झाड़-फूंक के कार्यों को यह मंत्र बहुत ही सरलता से ठीक कर देता है।
इस विधा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके द्वारा यदि किसी मरीज को मंत्र पढ़कर धागा या गंडा दिया जाता है, तो वह किसी भी सूतक (चाहे मरण सूतक हो या जनन सूतक) में काम करता है; वह कभी खंडित नहीं होता। इसे पहनकर मरीज कहीं भी आ या जा सकता है, रक्षा कवच हमेशा काम करेगा। ग्रामीण अंचलों में संकट काटने के लिए Maha Hanuman Kilana Mantra को सबसे भरोसेमंद विधा माना जाता है।
ध्यान दीजिये : जब आप किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर इसका प्रयोग कर रहे हों, तो मंत्र में जहाँ “अपनी काया” आता है, वहाँ आपको “अमुक की काया” पढ़ना है, और ‘अमुक’ शब्द के स्थान पर उस मरीज का नाम लेना है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1: क्या Maha Hanuman Kilana Mantra का प्रयोग घर की सुरक्षा के लिए किया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, बिल्कुल। Maha Hanuman Kilana Mantra को सिद्ध करने के बाद यदि आप लोहे की चार कीलों को अभिमंत्रित करके अपने घर के चारों कोनों में दबा देते हैं, तो कोई भी ऊपरी हवा, तंत्र बाधा या भूत-प्रेत आपके घर के भीतर पैर भी नहीं रख सकता।
प्रश्न 2: क्या इस मंत्र साधना में ब्रह्मचर्य का पालन जरूरी है?
उत्तर: मंगलवार को साधना के दिन और उसके अगले दिन तक पूर्ण रूप से शारीरिक और मानसिक ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य है। इसके बिना वीर हनुमान की उग्र ऊर्जा को संभालना असंभव है।
प्रश्न 3: क्या महिलाएं भी इस कीलन मंत्र को सिद्ध कर सकती हैं?
उत्तर: महिलाएं हनुमान जी की सेवा कर सकती हैं, लेकिन उग्र कीलन और मरघट बंधन जैसी साधनाओं से उन्हें दूर रहना चाहिए। वे सामान्य हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें, वही उनके लिए कल्याणकारी है।
एक जरूरी सूचना
यदि आप लोगों को इस साधना या किसी अन्य अनुष्ठान के दौरान सिद्ध तांत्रिक सामग्री (जैसे शुद्ध रुद्राक्ष माला, हनुमान यंत्र या सिद्ध रक्षा सूत्र) प्राप्त करने में कोई भी कठिनाई आ रही हो, या आपके जीवन में कोई ऐसी जटिल समस्या हो जिसका समाधान आपको लाख कोशिशों के बाद भी न मिल रहा हो, तो आप प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक बेझिझक मुझसे फोन या व्हाट्सएप्प पर संपर्क कर सकते हैं।
Need Accurate Kundli Guidance?
क्या आप भी अपने जीवन में गुप्त शत्रुओं, कोर्ट-कचहरी के मामलों, अज्ञात डर या लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से परेशान हैं? अपनी कुंडली का सही, सटीक विश्लेषण और वास्तविक आध्यात्मिक समाधान पाने के लिए अभी जुड़ें।
ज्योतिषाचार्य प्रदीप कुमार – Connect Now on Call/WhatsApp: +91-9438741641
Mystic Shiva Astrology (Bhubaneswar, Odisha)
जय माँ कामाख्या